फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   world's 150kg. diya making in Gorakhpur

गोरखपुर में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा 150 किलो वजनी दीया, 100 लीटर तेल से जलेगा

Sat, 22 Oct 2016 06:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर Updated Sat, 22 Oct 2016 06:07 AM IST
विज्ञापन
world's 150kg. diya making in Gorakhpur
सांकेतिक चित्र - फोटो : Getty Images
शहर के मोहनलालपुर में करीब डेढ़ क्विंटल वजनी दीया बन रहा है। श्रीश्री महालक्ष्मी पूजा नवयुवक समिति और सूर्यकुंडधाम जीर्णोद्धार समित इसे तैयार करा रही है। इसके जरिये दोनों समितियों की कोशिश लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के साथ ही सनातन परंपरा में दीपदान का महत्व समझाने की है।
विज्ञापन


डेढ़ माह से इसे बनाने में लगे कुम्हार शिब्बनलाल प्रजापति और उनके सहयोगियों के मुताबिक इसमें लगभग 100 लीटर तेल डाला जा सकता है। इसमें बाती लगाने के लिए स्टैंड बनवाया जा रहा है। समिति की योजना इसे 31 अक्टूबर को सांसद योगी आदित्यनाथ के हाथों प्रज्ज्वलित कराने की है। 
विज्ञापन


पूजा समिति के अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने बताया कि पंडाल पर रखा दीप विसर्जन के दिन प्रतिमा के साथ पूरे नगर में घुमाया जाएगा। इसके पीछे मंशा यह है कि लोग दीपदान का महत्व समझें। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक झालरों के उपयोग से होने वाले कार्बन उत्सर्जन के प्रति भी जागरूक हों। सूर्यकुंड धाम जीर्णोद्धार समिति के प्रवक्ता सुनील शर्मा, सचिव सुधाकर त्रिपाठी, पूजा समिति के महामंत्री अमरदीप गुप्ता ने बताया कि छठ पर इस दीप को सूर्यकुंड धाम पर सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिम्का बुक में दर्ज हो सकता है दीया

world's 150kg. diya making in Gorakhpur
सांकेतिक चित्र - फोटो : Getty images
दोनों समितियों का मानना है कि यह दीया विश्व में सबसे बड़ा होगा। समिति ने विश्व रिकार्ड दर्ज कराने के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड से भी संपर्क साधा है। हालांकि, अभी समिति को कोई जवाब नहीं मिला है। समिति के सदस्यों को विश्वास है कि लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में गोरखपुर का यह दीया अपना स्थान बना सकता है।

ऐसे अस्तित्व में आया विशाल दीया
पूजा समिति के महामंत्री अमरदीप और सदस्य राहुल ने लोगों को दीपदान एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए सबसे बड़ा दीया तैयार करने की योजना बनाई। समिति की बैठक में उनके प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई। दोनों समितियों ने सहयोग दिया। दीये को रंग देने और बत्ती तैयार करने का काम अभी बाकी है। अब तक इस पर करीब चार हजार रुपये खर्च हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed