फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World Record: Fish patti of 296 kg made in Goa, the name entered in the Guinness Book

वर्ल्ड रिकॉर्ड : गोवा में बनाई गई 296 किलो की फिश पैटी, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

Sat, 09 Jun 2018 02:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Updated Sat, 09 Jun 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
World Record: Fish patti of 296 kg made in Goa, the name entered in the Guinness Book

गोवा में एक कंपनी ने तकरीबन 300 किलोग्राम वाली फिश पैटी बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है। इसे ‘फिश कटलेट’ भी कहा जाता है। इस पैटी को बनाने में गोवा के मशहूर सी-फूड का भी इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, गोवा में चल रहे एक ईवेंट के दौरान यह रिकॉर्ड बना है। इस फिश पैटी का वजह कुल 296 किलोग्राम है और इसे ट्रिनिटी के शेफ स्टाफ ने ही तैयार किया है। इस कंपनी के चेयरमैन जोसेफ डायस हैं। जोसेफ मूल रूप से गोवा के ही रहने वाले हैं। उन्हें यहां के सी-फूड की बेहतरीन जानकारी है।
विज्ञापन


लजीज फिश पैटी को बनाने में लगा 12 घंटे का समय

गोवा में यह रिकॉर्ड ट्रिनिटी नाम की कंपनी ने बनाया है। यह कंपनी हॉस्पिटैलिटी, फूड और वेबरेज में डील करती है। इसका हेडक्वार्टर मुंबई में है। यह ईवेंट गोवा कलिनरी फोरम के तहत ऑर्गनाइज किया गया था। इसके लिए यहां के स्थानीय लोगों और संस्थाओं ने भी मदद की। ये फिश पैटी 29 सेंटीमीटर ऊंची है और इसकी गोलाई 122 सेंटीमीटर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कितना लगा समय

ट्रिनिटी के चेयरमैन जोसेफ डायस के मुताबिक, इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए कुल 12 घंटे लगे। इससे और भी ज्यादा लजीज बनाने के लिए तमाम तरह के मसाले भी तैयार किए गए। फिश और मसालों को तैयार करने में पांच घंटे का समय लगा। इसके बाद इसे बेक किया गया। 296 किलोग्राम की फिश पैटी बनाने वाले शेफ की टीम को गोवा के ही रहने वाले शेफ प्रसाद पॉल ने लीड किया।


उन्होंने कहा, हम 200 किलोग्राम के पुराने मापदंड से आगे जाना चाहते थे। इसके लिए यहां का फूड एंड ड्रग डिपार्टमेंट तैयार था। उसके अफसरों ने पैटी का मापन किया। डायस ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान का वीडियो बनाया गया और तस्वीरें भी ली गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed