फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World Lion Day: Forest and Environment Minister said, we have increased here in the world, now there are 674 lions in the country

राहत की बात : विश्व में घटे हमारे यहां बढ़े, देश में हैं अब 674 शेर

Wed, 11 Aug 2021 06:54 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 11 Aug 2021 06:54 AM IST
सार

  • पांच दशकों के प्रयासों की वजह से शेरों की संख्या 180 से चार गुना बढ़ी
  • 674 की संख्या जीव प्रजाति के अस्तित्व को खतरे में बताती हैं
  • अफ्रीका महाद्वीप में संख्या 1950 में 1 लाख से घटते हुए आज 20 हजार पर आ चुकी है

विज्ञापन
World Lion Day: Forest and Environment Minister said, we have increased here in the world, now there are 674 lions in the country
शेर - फोटो : Social media

विस्तार

देश में एशियाई शेर की संख्या करीब 674 हो गई है। वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने विश्व शेर दिवस पर यह जानकारी दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शेरों के संरक्षण के लिए काम कर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान को सराहा।

विज्ञापन


पांच दशकों के प्रयासों की वजह से शेरों की संख्या 180 से चार गुना बढ़ी है। हालांकि, 674 की संख्या जीव प्रजाति के अस्तित्व को खतरे में बताती हैं, पर अच्छी बात यही है कि संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। वह भी ऐसे समय में जब अफ्रीका महाद्वीप में संख्या 1950 में 1 लाख से घटते हुए आज 20 हजार पर आ चुकी है।
विज्ञापन


गूंजती रहे शेरों की दहाड़
विश्व शेर दिवस इस शानदार जीव के बारे में जागरूकता बढ़ाने और संरक्षण के प्रयासों को बल देने के लिए मनाया जाता है। राष्ट्रपति कोविंद ने गुजरात के गिर वन में अपने भ्रमण को याद करते हुए कामना की कि शेरों की दहाड़ जंगलों में गूंजती रहे। पर्यावरण मंत्री यादव ने उम्मीद जताई कि भारत में शेर इसी प्रकार अपने खोए हुए जंगलों में वापस राज कायम करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय समुदायों को संरक्षण से जोड़ा
भारत एशियाई शेरों का घर होने पर गर्व करता है। देश में शेरों की आबादी बढ़ रही है, यह जानकर लोगों को खुशी होगी। जब मैं गुजरात का सीएम था, तब क्षेत्रीय समुदायों को शेरों के संरक्षण से जोड़ा गया। अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी अपनाए गए। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिला। - नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

चालीस फीसदी घटी आबादी

  • अफ्रीका में शेरों की संख्या करीब 20 हजार है।
  • शिकार व जंगल खत्म किए जाने से पिछले दो दशक में वैश्विक स्तर पर आबादी 40%घटी है।
  • इसके उलट, इसी दौरान भारत में आबादी बढ़ी।
  • भारत में 1974 में 180 शेर बचे थे, 2010 तक संख्या 400 व आज 674 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed