फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World Health Organization Deltacron may be result of contamination in Genome sequencing Delta and Omicron Variant news and updates

डेल्टाक्रॉन पर संदेह: WHO बोला- डेल्टा-ओमिक्रॉन से संक्रमित होने की संभावना कम, जांच में गड़बड़ी का हो सकता है नतीजा

Thu, 13 Jan 2022 04:40 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 13 Jan 2022 04:40 PM IST
सार

डॉक्टर केरखोव ने कहा कि अभी यह देखा जाना बाकी है कि दो वैरिएंट या वायरस से एक साथ संक्रमित होने की संभावना कितनी है और आखिर ये हो क्यों रहा है।

विज्ञापन
World Health Organization Deltacron may be result of contamination in Genome sequencing Delta and Omicron Variant news and updates
विश्व स्वास्थ्य संगठन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने गुरुवार को कोरोना के डेल्टाक्रॉन संक्रमण को लेकर बयान दिया है। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि साइप्रस में कोरोना की ऐसी स्ट्रेन मिली है, जिसमें डेल्टा और ओमिक्रॉन वैरिएंट दोनों ही पाए गए। इसे डेल्टाक्रॉन नाम दिया गया। ब्लूमबर्ग ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा था कि साइप्रस में अब तक 25 ऐसे केस मिल चुके हैं, जो डेल्टक्रॉन से संक्रमित थे। हालांकि, इसे लेकर डब्ल्यूएचओ ने संभी शंकाओं को दूर कर दिया है। 
विज्ञापन


संगठन ने कहा कि डेल्टक्रॉन जैसी कोई चीज असल में नहीं है। डब्ल्यूएचओ के कोरोना मामलों की तकनीकी प्रमुख डॉक्टर मारिया वान केरखोवे ने आशंका जताई है कि डेल्टाक्रॉन जीनोम सीक्वेंसिंग के दूषित हो जाने का मामला ज्यादा लगता है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि कोई व्यक्ति कोरोना के अलग-अलग वैरिएंट से संक्रमित हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसके पहले उदाहरण मिले हैं कि कोई व्यक्ति इन्फ्लुएंजा और कोरोना जैसे अलग-अलग वायरस से भी संक्रमित रहा हो।
विज्ञापन


डॉक्टर केरखोव ने कहा कि अभी यह देखा जाना बाकी है कि दो वैरिएंट या वायरस से एक साथ संक्रमित होने की संभावना कितनी है और आखिर ये हो क्यों रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे लोग साथ आ रहे हैं और आम फ्लू फैलना शुरू हुआ है, हमने लोगों में इन्फ्लुएंजा और कोरोना के साथ फैलने के मामले देखे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ की रिसर्चर ने कहा कि लोगों को कोरोनावायरस और इन्फ्लुएंजा दोनों से ही बचने के लिए बाहर निकलना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने अपील की कि जो भी लोग कोरोना या फ्लू की वैक्सीन नहीं ले पाए हैं, उन्हें टीका जल्द लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed