{"_id":"5ac894fa4f1c1bc4618b60bb","slug":"world-health-day-2018-celebration-who-spread-awareness-through-its-programs","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया मना रही 70वां World Health Day, WHO ने अपने कार्यक्रमों से फैलाई जागरुकता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दुनिया मना रही 70वां World Health Day, WHO ने अपने कार्यक्रमों से फैलाई जागरुकता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 07 Apr 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज विश्व स्वास्थ्य दिवस(World Health Day) अपना 70वां जन्मदिन मना रहा है। हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन करता है। इसका मकसद लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना है और यह सुनिश्चित करना है कि सभी लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचें।
विज्ञापन
WHO की वेबसाइट पर भी साफ लिखा है कि उनका लक्ष्य ऐसी दुनिया का निर्माण करना है जहां सभी लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सकें और लोगों को कर्ज लेकर अपना इलाज न कराना पड़े। इस बार स्वास्थ्य दिवस की थीम Universal Health Coverage: Everyone, Everywhere है।
विज्ञापन
यानि कि वैश्विक स्वास्थ्य कवरेज: सभी के लिए, सभी जगह। आपको बता दें कि 7 अप्रैल 1950 को WHO ने स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत की थी। इस दिन WHO पूरी दुनिया में कार्यक्रमों का आयोजन करता है। जागरुकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटकों का आयोजन भी किया जाता है। WHO का मुख्यालय जेनेवा में है।
विज्ञापन