फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World famous Leaders successful landing of Chandrayaan 3 ISRO responds Vikram Lander news and updates

Chandrayaan 3: ऋषिकेश से लेकर सिंगापुर तक, विदेशी नेता भी कर रहें चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की कामना

Wed, 23 Aug 2023 01:17 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 23 Aug 2023 01:17 PM IST
सार

ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन से लेकर यूएस तक चंद्रयान 3 की सफलता के लिए विशेष प्रार्थना और अनुष्ठान आयोजित किया गया है। भारत के विभिन्न हिस्सों में चंद्रयान 3 के लिए धार्मिक समारोह आयोजित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
World famous Leaders successful landing of Chandrayaan 3 ISRO responds Vikram Lander news and updates
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना करते सिंगापुर के उच्चायुक्त - फोटो : ANI

विस्तार

सिंगापुर के उच्चायुक्त सिमोन वॉन्ग ने बताया कि वह चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। केवल भारत ही नहीं दुनियाभर से इस ऐतिहासिक लैंडिंग के लिए पूजा-अर्चना की जा रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर कहा, 'मैं चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए अरबों लोगों के साथ प्रार्थना में शामिल हो रहा हूं।' इसरो ने अपने नए अपडेट में बताया कि मिशन अपने तय समय पर है और सिस्टम की भी रोजाना जांच की गई है। महाराष्ट्र के पुणे के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में चंद्रयान 3 की लैंडिंग के लिए हवन पूजा और महाआरती की गई है। 
विज्ञापन


ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन से लेकर यूएस तक चंद्रयान 3 की सफलता के लिए विशेष प्रार्थना और अनुष्ठान आयोजित किया गया है। भारत के विभिन्न हिस्सों में चंद्रयान 3 के लिए धार्मिक समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में खास गंगा आरती भी कराई जा रही है। आरती से पहले हवन पूजा भी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भुवनेश्वर, वाराणसी और प्रयागराज में भी चंद्रयान 3 के लिए हवन पूजा कराया जा रहा है। अलीगढ़ के एक हनुमान मंदिर में कुछ श्रद्धालुओं इकट्ठा होकर पूजा-आरती करते नजर आए। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में श्रद्धालुओं ने मंत्रों का जाप भी किया। 


चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण बुधवार (23 अगस्त) की शाम 5:20 मिनट पर होगा। इसरो के वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद भारत चंद्रमा पर कदम रखने वाला चौथा देश (अमेरिका, रूस और चीन के बाद) चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed