फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World Defence Show in Riyadh: India's women power in armed forces on full display

World Defence Show: भारत की बेटियों का सऊदी अरब में परचम, देश का प्रतिनिधित्व कर रहीं तीन महिला सैन्य अधिकारी

Thu, 08 Feb 2024 07:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 08 Feb 2024 07:30 PM IST
सार

World Defence Show: स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत, कर्नल पोनुंग डोमिंग और लेफ्टिनेंट कमांडर अन्नू प्रकाश उन सैन्य अधिकारियों में शामिल हैं, जो वर्ल्ड डिफेंस शो में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।  

विज्ञापन
World Defence Show in Riyadh: India's women power in armed forces on full display
स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत, कर्नल पोनुंग डोमिंग और लेफ्टिनेंट कमांडर अन्नू प्रकाश - फोटो : पीआईबी

विस्तार

सऊदी अरब के रियाद में पांच दिवसीय 'वर्ल्ड डिफेंस शो' आयोजित किया गया है। इसमें भारत की बेटियां अपना परचम लहरा रही हैं। स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत, कर्नल पोनुंग डोमिंग और लेफ्टिनेंट कमांडर अन्नू प्रकाश उन सैन्य अधिकारियों में शामिल हैं, जो इस भव्य आयोजन में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।  

विज्ञापन

'वर्ल्ड डिफेंस शो' का शुभारंभ चार जनवरी को हुआ था। इसमें रक्षा क्षेत्र में इस्तेमाल की जा रही नवीनतम तकनीक का प्रदर्शन किया जा रहा है। डिफेंस शो में कई रक्षा कंपनियां भाग ले रही हैं। इसलिए, यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में काम कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 'वर्ल्ड डिफेंस शो' में इन तीन असाधारण अधिकारियों की भागीदारी रक्षा क्षेत्र में भारतीय महिलाओं की बढ़ती भूमिका का प्रमाण है। 

विज्ञापन

एक दिन पहले लड़ाकू पायलट भावना कांत ने पैनलिस्ट के रूप में एक सेमिनार में भाग लिया। इस सेमिनार का विषय 'रक्षा में अंतरराष्ट्रीय महिलाएं- समावेशी भविष्य में निवेश' (इंटरनेशनल वीमेन इन डिफेंस- इंवेस्टिंग इन एन इनक्लूसिव फ्चूचर) रखा गया था। इस सेमिनार की मेजबानी अमेरिका में सऊदी अरब की राजदूत प्रिंसेस रीमा बिंत बंदर अल-सऊद ने की। स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत 2021 के गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेने वाली देश की पहली महिला लड़ाकू पायलट हैं। 

वही, कर्नल डोमिंग पोनुंग उत्तरी क्षेत्र में पंद्रह हजार फीट से ज्यादा ऊंचाई पर बॉर्डर टास्क फोर्स की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। उन्होंने बीस साल से ज्यादा की सेवा में कई बार पहला स्थान हासिल किया है। एक इंजीनियरिंग अधिकारी होने के नाते वह कई चुनौतीपूर्ण कार्यों में आगे रही हैं। 

इसके अलावा, नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर अन्नू प्रकाश भी इस डिफेंस शो में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। उन्होंने समुद्री सुरक्षा और संचालन में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उन्होंने भारत की की विशाल तटरेखा की सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता को सुनिश्चित करने में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed