फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World bank report says climate change will hit living standards of 60 crore indians by 2050

वर्ल्ड बैंक की चेतावनी, 'अभी नहीं संभले तो 2050 तक 60 करोड़ भारतीयों का जीना हो जाएगा मुश्किल'

Fri, 29 Jun 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Jun 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
 World bank report says climate change will hit living standards of 60 crore indians by 2050
जलवायु परिवर्तन
जलवायु परिवर्तन का खतरा दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। अगर ऐसा ही रहा तो 2050 तक यह देश की आधी आबादी के जीवन स्तर को प्रभावित करेगा। इससे 60 करोड़ लोगों का जीवन स्तर प्रभावित होगा। साथ ही अनियंत्रित जलवायु परिवर्तन भारत की जीडीपी को भी 2.8% तक कम कर देगा। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक,  देशभर में कुल एक हजार से ज्यादा हॉटस्पॉट हैं, जहां जलवायु परिवर्तन का खतरा सबसे ज्यादा है। इनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। महाराष्ट्र के विदर्भ के सात जिले ऐसे हैं जहां जलवायु परिवर्तन का खतरा सर्वाधिक है, जबकि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के तीन जिले सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र में आते हैं। 
विज्ञापन

2050 तक तापमान में तीन डिग्री तक होगी वृद्धि

वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2050 तक तापमान में 1.5 डिग्री से लेकर तीन डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। हालांकि इसे एक डिग्री तक कम भी किया जा सकता है, लेकिन उसके लिए भारत को जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए पेरिस और अन्य समझौतों के प्रावधानों को लागू करना होगा। 

रिपोर्ट की मानें तो जलवायु परिवर्तन का सबसे ज्यादा प्रभाव खेती, उत्पादकता और स्वास्थ्य पर पड़ेगा। ऐसे में लोगों के जीवन स्तर और उनके रहन-सहन के स्तर में भी भारी कमी आएगी। 2050 तक पूरे देश में 2.8 फीसदी की कमी आएगी, जबकि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में रिकॉर्ड 9 फीसदी की कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed