फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   world 3rd busiest air route is Mumbai-Delhi route

दुनिया के तीसरे सबसे व्यस्त हवाई रूटों में शामिल हुए देश के ये दो शहर

Thu, 11 Jan 2018 12:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Jan 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
world 3rd busiest air route is Mumbai-Delhi route

क्या आपको पता है कि देश में सबसे ज्यादा लोग किन शहरों में हवाई यात्रा करते हैं ? आप कहेंगे कि ऐसा शहर जहां कोई हिल स्टेशन हो या फिर ऐसा शहर जहां समंदर अपनी लहरों से वहां की खूबसूरती बढ़ाता हो। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भारतीयों की घुमक्कड़ी ने इन हॉलिडे डेस्टिनेशन को नहीं, बल्कि दिल्ली और मुंबई के रूट को सबसे ज्यादा बिजी बना दिया है।

विज्ञापन


यूनाइटेड किंगडम की ओएजी एविएशन वर्ल्डवाइड की हालिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि दिल्ली-मुंबई रूट भारत में सबसे ज्यादा और दुनिया में तीसरे नंबर पर सबसे व्यस्त हवाई रूट बन गया है।
विज्ञापन


आंकड़ों की मानें तो, साल 2017 में दिल्ली-मुंबई के बीच 47,462 उड़ानें भरी गईं। अनुमान रहा कि इन दोनों शहरों के बीच तकरीबन 130 उड़ानें रोज भरी गईं। अगर बात करें 2017 के सबसे व्यस्त हवाई रूट की तो 64,991 उड़ानों के साथ दक्षिण कोरिया का सियोल जिम्पो-जेजू रूट सबसे ज्यादा व्यस्त रहा और ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न-सिडनी हवाई रूट 54,519 उड़ानों के साथ दूसरे नंबर पर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रैंकिंग दो घरेलू हवाई अड्डों और दो शहरों के बीच संचालित कुल उड़ानों की संख्या पर आधारित है। इन शहरों के रूट में व्यस्तता इसलिए भी मुमकिन है कि दूसरी विदेशी बड़े शहरों के मुकाबले दिल्ली और मुंबई में एक ही एयरपोर्ट है। जिसके कारण सभी दिल्ली से मुंबई जाने वाली सभी फ्लाइट एक ही एयरपोर्ट पर आती हैं। दिल्ली-मुंबई के व्यस्ततम रूट के बाद बेंगलुरु-दिल्ली दुनिया में 11 वां सबसे व्यस्त मार्ग था, इन हवाई अड्डों के बीच 29,427 उड़ानें भरी गई थीं और बेंगलुरु-मुंबई 16वें स्थान पर थी, जिसमें 23,857 उड़ानें थीं।
 
दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई मार्ग में से चार एशिया प्रांत में से ही हैं। जबकि एक एशिया प्रांत में नहीं आता और वो है ब्राजील के रियो डी जनेरियो-साओ पाउलो का रूट। यह हवाई मार्ग दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई मार्गों में पांचवे स्थान पर आता है। 


सिर्फ अंतरराष्ट्रीय व्यस्त हवाई मार्गों की बात करें तो, सभी शीर्ष हवाई रूट एशिया के भीतर ही आते थे। जबकि शीर्ष दस में केवल दो गैर-एशियाई मार्ग- न्यूयॉर्क ला गार्डिया-टोरंटो (6) और डबलिन-लंदन हीथ्रो (9) हवाई रूटों ने ही अपनी जगह बना पाई।  यदि दोनों घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों को एक साथ सूचीबद्ध किया जाए तो हांगकांग-ताइपै दुनिया में 11 वां व्यस्ततम मार्ग होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed