फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Workers of Central Vista and Kartavya Path among special invitees on Republic Day celebrations

Republic Day: सेंट्रल विस्टा-कर्तव्य पथ पर काम करने वाले लोग होंगे विशेष अतिथि, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

Mon, 23 Jan 2023 09:11 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 23 Jan 2023 09:11 PM IST
सार

विशेष आमंत्रित लोगों में 1000 लोग शामिल होंगे। इसमें सेंट्रल विस्टा परियोजना के कार्यकर्ता, कर्तव्य पथ का रखरखाव करने वाले, सब्जी विक्रेता, रिक्शा चालक, छोटी किराना दुकान के मालिक, दूध-बूथ कार्यकर्ता और स्कूल बैंड प्रतियोगिता फाइनलिस्ट की आठ टीमें शामिल हैं।

विज्ञापन
Workers of Central Vista and Kartavya Path among special invitees on Republic Day celebrations
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राजपथ पर सुरक्षा की गई कड़ी - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत दो दिन बाद अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। राजपथ का नाम कर्तव्यपथ करने के बाद पहली बार हो रहे इस कार्यक्रम को केंद्र सरकार बेहद खास बनाना चाहती है। इसे भव्य बनाने के लिए कार्यक्रमों की कई नई श्रंखलाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना और कर्तव्य पथ के कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। 

विज्ञापन


विशेष आमंत्रित लोगों में होंगे 1000 सदस्य
रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को गणतंत्र दिवस समारोह देखने का मौका नहीं मिलता, उनके लिए विशेष प्रयास किया गया है। इस वर्ष फिर से सभी क्षेत्रों के लोगों को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित किया गया है। विशेष आमंत्रित लोगों में 1000 लोग शामिल होंगे। इसमें सेंट्रल विस्टा परियोजना के कार्यकर्ता, कर्तव्य पथ का रखरखाव करने वाले, सब्जी विक्रेता, रिक्शा चालक, छोटी किराना दुकान के मालिक, दूध-बूथ कार्यकर्ता और स्कूल बैंड प्रतियोगिता फाइनलिस्ट की आठ टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन


साथ ही आदिवासी समुदायों के लोग, दिव्यांगजन, वीर गाथा विजेता, मिस्र और जापानी प्रतिनिधिमंडल, इंटरपोल यंग ग्लोबल पुलिस लीडर्स प्रोग्राम के प्रतिभागी, दिल्ली सरकार के स्कूलों के बच्चे और अन्य लोगों को भी गणतंत्र दिवस परेड में आमंत्रित किया गया है। गौरतलब है कि बीते साल, ऑटोरिक्शा चालक, निर्माण श्रमिक, सफाई कर्मचारी और फ्रंटलाइन कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना प्रोटोकॉल का किया जाएगा पालन
रक्षा मंत्रालय के एक अन्य अधिकारी के मुताबिक कोरोना प्रतिबंधों के कारण इस साल यहां आने वाले लोगों की संख्या में काफी कमी आई है। कोरोना महामारी को देखते हुए समारोह में आने वाले लोगों की सुरक्षा को देखते हुए केवल कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले आमंत्रितों को ही अनुमति दी जा रही है। इसके अलावा मेहमानों से 6 फीट की दूरी बनाए रखने, मास्क पहनने और अन्य कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का अनुरोध किया जा रहा है।


सुरक्षा का रखा जा रहा ध्यान
राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने गश्त तेज कर दी है। खुफिया एजेंसियों द्वारा आतंकी अलर्ट के बीच किसी भी अप्रिय घटना को विफल करने के लिए पड़ोसी राज्यों के अपने समकक्षों के साथ समन्वय में सीमाओं पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed