{"_id":"60ec63f9b41b9271113df8e3","slug":"workers-concern-bank-information-of-construction-workers-will-be-updated-special-camps-will-be-held-in-delhi-till-july-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों की चिंता: निर्माण श्रमिकों की बैंक जानकारी अपडेट होगी, दिल्ली में 17 जुलाई तक लगेंगे विशेष शिविर ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मजदूरों की चिंता: निर्माण श्रमिकों की बैंक जानकारी अपडेट होगी, दिल्ली में 17 जुलाई तक लगेंगे विशेष शिविर
Mon, 12 Jul 2021 09:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 12 Jul 2021 09:17 PM IST
सार
दिल्ली सरकार की योजना है कि अगले वर्ष तक निर्माण श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर 10 लाख की जाए। इन सबको मिल सकेगा सरकार की आर्थिक सहायता योजना का लाभ।
विज्ञापन
Construction Workers
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार निर्माण श्रमिकों के बैंक खातों की जानकारी अपडेट करने के लिए 12 से 17 जुलाई तक विशेष शिविर आयोजित कर रही है। इसमें निर्माण क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के बैंक खातों की जानकारी दुरुस्त करेगी, ताकि समय-समय पर आर्थिक सहायता सीधे उनके खाते में डाली जा सके। इन खातों को ऑनलाइन माध्यम से भी अपडेट किया जा सकता है।
विज्ञापन
अभी तीन लाख श्रमिक पंजीकृत
दिल्ली बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संख्या बढ़कर तीन लाख के पार पहुंच गई है। अगले साल तक यह संख्या बढ़ाकर 10 लाख करने की योजना है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोरोना काल के दौरान निर्माण श्रमिकों को पांच-पांच हज़ार रुपये की सहायता राशि दी गई थी। लेकिन पर्याप्त जानकारी नहीं होने के कारण कुछ श्रमिकों की सहायता राशि बैंक को वापस कर दी गई। इसी को देखते हुए सरकार ने बैंक खातों की जानकारी का अद्यतन करने के लिए सोमवार से विशेष शिविर लगाना शुरू किए हैं, ताकि बाकी बचे श्रमिकों को भी सहायता राशि मिल सके।
विज्ञापन
यहां लग रहे हैं शिविर
1. श्रम कल्याण केंद्र, निमरी कॉलोनी, अशोक विहार, उत्तर और उत्तर-पश्चिम जिला कार्यालय
2. श्रम कल्याण केंद्र, झिलमिल कॉलोनी, उत्तर और उत्तर-पूर्व जिला कार्यालय
3. श्रम कल्याण केंद्र, पुष्प विहार, पुष्प भवन, दक्षिण जिला कार्यालय।
श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन के लिए अब लेबर ऑफिस में जाने की जरूरत नहीं है। इस प्रक्रिया को अब ऑनलाइन कर दिया गया है। श्रमिकों के लिए 24×7 हेल्पलाइन भी शुरू की गई है। 011-41236600 नंबर डायल करना होगा और एक मिस्ड कॉल देना होगा। 48 घंटों के भीतर ही श्रमिकों की समस्याओं को सुनकर उनका निपटारा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन