फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Work on 100 days agenda: Preparations to get Vande Bharat sleeper train back on track

रेलवे में 100 दिनों का एजेंडा: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पटरी पर लाने की तैयारी, वंदे मेट्रो की योजना भी शामिल

Sat, 15 Jun 2024 11:28 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 15 Jun 2024 11:28 PM IST
सार

Indian Railways: रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का रैक बनकर तैयार है। ट्रेन पटरियों पर दौड़ने लगेगी। यह विदेशों में चलने वाली ट्रेन से कम नहीं होगी।

विज्ञापन
Work on 100 days agenda: Preparations to get Vande Bharat sleeper train back on track
वंदे भारत ट्रेनें - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्र में एनडीए सरकार के गठन के साथ रेलवे मंत्रालय ने बहुप्रतीक्षित ‘वंदे भारत स्लीपर’ ट्रेन को दो महीने के भीतर पटरी पर उतारने का निर्णय लिया। साथ ही अधिकारियों को दो ट्रेनों के बीच टक्कर रोकने के लिए कवच उपकरण लगाने, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को गति देने और आम लोगों की अमृत भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के एजेंडे पर काम करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का रैक बनकर तैयार है। ट्रेन पटरियों पर दौड़ने लगेगी। यह विदेशों में चलने वाली ट्रेन से कम नहीं होगी। 100 दिन के एजेंडे में वंदे मेट्रो को भी चलाने की योजना को शामिल किया गया है। दो वंदे मेट्रो का रैक बनकर तैयार है। इसका ट्रायल रन जल्द ही शुरू होना है। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में करीब 310 किलोमीटर तक पटरी बिछाने को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


हर दिन हो रहा 15 किलोमीटर ट्रैक का निर्माण: वैष्णव
वैष्णव ने यह भी कहा कि हर दिन करीब 15 किलोमीटर ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे ने 5,300 किलोमीटर नई पटरी बिछा कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विनिर्माण कार्य पर जोर इसलिए भी दिया जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सके और वेटिंग टिकट की समस्या कम हो सके। गर्मी के मौसम में रेलवे ने 19,837 स्पेशल ट्रेन चलाकर रिकॉर्ड बनाया है। इन ट्रेनों से अतिरिक्त चार करोड़ लोगों ने सफर किया। ट्रेन यातायात को सुरक्षित करने के लिए 6000 किलोमीटर ट्रैक को कवच से लैस किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed