{"_id":"58f550094f1c1b3f3b471e19","slug":"work-for-strengthen-the-army-image-general-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की छवि को मजबूत करने के लिए करें काम : जनरल रावत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सेना की छवि को मजबूत करने के लिए करें काम : जनरल रावत
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Tue, 18 Apr 2017 05:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में सामने आए ‘मानव ढाल’ वाले विवादित वीडियो पर बोलते हुए सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने सेना के उच्च कमांडरों को सेना की मजबूत छवि के बारे में याद दिलाया। इसके साथ ही उन्होंने सेना की इस छवि को आगे भी मजबूत बनाए रखने के लिए काम करने को कहा।
विज्ञापन
जनरल रावत सेना कमांडरों के एक सम्मेलन में बोल रहे थे। यहां पर उन्होंने विकसित सुरक्षा स्थिति, सेना के आधुनिकीकरण और संघर्ष क्षेत्र में तैनात टुकड़ियों की परेशानियों सहित विभिन्न मुद्दों को संबोधित किया। इस तीन दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर अपने संबोधन में रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने चुनौतीपूर्ण स्थितियों पर काबू पाने के लिए सेना की सराहना की।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हथियारों का आधुनिकीकरण व अन्य महत्वपूर्ण प्रणालियां सरकार की प्राथमिकता में सबसे ऊपर हैं। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि रावत ने कमांडरों की सराहना करते हुए कहा कि जब भी चुनौतियां बढ़ी हैं या उनकी प्रकृति बदली है तब हर बार भारतीय सेना ने अद्भुत प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन