{"_id":"58adce9e4f1c1b0953b25299","slug":"women-wear-burqa-and-veil-will-not-cast-vote","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डाला बुरका या ली घूंघट की ओट, तो नहीं डाल पाएंगी वोट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
डाला बुरका या ली घूंघट की ओट, तो नहीं डाल पाएंगी वोट
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक भले ही आप बुरका डालकर या लंबे घूंघट की ओट में वोट डालती आई हों, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा। घूंघट की ओट में डलने वाले फर्जी वोट को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने महिलाओं की वोटर आईडी जांचने के लिए आंगनबाड़ी कर्मियों और आशा बहुओं की ड्यूटी लगाई है। यह व्यवस्था पहली बार की गई है।
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी करुणा जायसवाल ने बताया कि जिले के 936 पोलिंग बूथ में से 784 बूथों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि 155 बूथों पर आशा बहुओं को लगाया गया है।
विज्ञापन
यदि कोई महिला घूंघट डालकर मतदान करने आती है और उस पर शक हो जाता है तो यह महिला कर्मचारी उसका घूंघट हटाकर पहचान पत्र से चेहरे की मिलाने करेंगी। चौथे चरण के लिए होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
'मतदाताओं को किसी तरह की कोई असुविधा न हो'
सांकेतिक चित्र
जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश हैं कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को किसी तरह की कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसलिए सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी और शौचालय की व्यवस्था की गई है। सभी मतदान केंद्रों पर बिजली के कनेक्शन करा दिए गए हैं।
एक नजर
- 04 विधानसभा सीटों पर होगा चुनाव
- कुल 53 उम्मीदवार हैं चुनाव मैदान में
- जिला में 1,542 मतदान केंद्र बनाए गए हैं
- कुल 14,59,611 मतदाता करेंगे मतदान
- 393 बूथ पर रहेंगे एक-एक अतिरिक्त मतदानकर्मी
-165 पोलिंग बूथों पर होगी वेबकास्टिंग
एक नजर
- 04 विधानसभा सीटों पर होगा चुनाव
- कुल 53 उम्मीदवार हैं चुनाव मैदान में
- जिला में 1,542 मतदान केंद्र बनाए गए हैं
- कुल 14,59,611 मतदाता करेंगे मतदान
- 393 बूथ पर रहेंगे एक-एक अतिरिक्त मतदानकर्मी
-165 पोलिंग बूथों पर होगी वेबकास्टिंग