{"_id":"5738d6614f1c1b2c3fac754d","slug":"women-s-protest-for-water-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: जल संकट से परेशान महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आगरा: जल संकट से परेशान महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 16 May 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार में जल संकट गहराता जा रहा है। लोग एक-एक बाल्टी पानी को तरस रहे हैं। रविवार को कालिंदी विहार ए ब्लॉक के लोगों का धैर्य जवाब दे गया।
पानी की मांग करते हुए क्षेत्र की तमाम महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ गईं। इधर, काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी निकल आए। लगभग चार घंटे तक प्रदर्शन चला। मौके पर पहुंचे एसीएम द्वितीय अरुण कुमार ने लोगों को समझाया-बुझाया तब कहीं जाकर महिलाएं टंकी से उतरीं।
पानी की समस्या से आजिज आईं कालिंदी विहार ए ब्लॉक की दर्जनभर से अधिक महिलाएं रविवार सुबह लगभग आठ बजे ब्लॉक में ही स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गईं। उनका कहना था कि लंबे समय से क्षेत्र में पानी संकट है।
कई बार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। भीषण गर्मी में एक-एक बाल्टी को तरस रहे हैं। महिलाओं के पानी की टंकी पर पहुंचने की खबर कुछ ही देर में आसपास के क्षेत्र में फैल गई। इसके बाद तो यहां भीड़ का जमघट लग गया।
विज्ञापन
लोगों ने प्रशासन और जल संस्थान के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से टंकी से उतर जाने का आग्रह किया लेकिन वे नहीं मानीं। उनका कहना था कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक वे टंकी से नहीं उतरेंगी।
इधर, कई घंटे तक धूप में तपते हुए वे अपनी मांग पर अड़ी रहीं। काफी देर बाद एसीएम द्वितीय अरुण कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान होगा। इसके बाद ही महिलाएं टंकी से उतरीं।