फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women Reservation bill Congress leader Pawan Khera consider PM Modi as their star campaigner

महिला आरक्षण: कांग्रेस ने पीएम मोदी को बताया अपना स्टार प्रचारक, कहा- 1989 में भाजपा की वजह से अटका था बिल

Tue, 26 Sep 2023 03:53 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 26 Sep 2023 03:53 PM IST
सार

पवन खेड़ा ने कहा कि पीएम मोदी कहते रहते हैं कि कांग्रेस महिला आरक्षण बिल के खिलाफ हैं, लेकिन मैं आपको याद दिला दूं कि 1989 में जब राजीव गांधी ने राज्यसभा में इस बिल का प्रस्ताव रखा था। इसका विरोध बीजेपी नेताओं ने किया था।

विज्ञापन
Women Reservation bill Congress leader Pawan Khera consider PM Modi as their star campaigner
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बयान सामने आया है। उन्होंने पीएम मोदी को अपना स्टार प्रचारक बताया है। पवन खेड़ा ने कहा कि हम पीएम मोदी को अपना स्टार प्रचारक मानते हैं, वह कहते रहते हैं कि कांग्रेस महिला आरक्षण बिल के खिलाफ है, लेकिन मैं आपको याद दिला दूं कि 1989 में जब राजीव गांधी ने राज्यसभा में इस बिल का प्रस्ताव रखा था। इसका विरोध बीजेपी नेताओं अटल बिहारी वाजपेई, लाल कृष्ण आडवाणी, जसवन्त सिंह ने किया। यह बिल उस समय पारित हो सकता था, लेकिन उनके नेताओं ने इसका विरोध किया।

विज्ञापन


खुद को ठगा महसूस कर रही है देश की आधी आबादी
इससे पहले कांग्रेस नेता अलका लांबा का भी बयान सामने आया था। उन्होंने कहा था कि महिला आरक्षण आवश्यक है, जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर समर्थन करती है। महिला आरक्षण बिल पास हो गया, किंतु यह समझना आवश्यक है कि केंद्र सरकार की माने तो भी 2029 से पहले महिला आरक्षण संभव नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार यह खुद स्वीकार कर रही है कि क्रियान्वयन 2029 से पहले नहीं होगा तो संसद का विशेष सत्र बुलाना, ताम-झाम व साज-सज्जा केवल वाहवाही लूटने के लिए की गई। किंतु देश की आधी आबादी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या है महिला आरक्षण बिल
गौरतलब है कि बिल के लागू होने से प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों में 23 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी। पार्टी ने कहा, 23 महिलाएं विधानसभा पहुंचेंगी। इससे महिलाएं राजनीतिक तौर पर सशक्त होंगी।

साथ ही 33 फीसदी आरक्षण मिलने से देश के सर्वोच्च सदन में महिलाओं के लिए 181 सीटें आरक्षित हो जाएंगी। उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में भी 70 में से 23 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed