फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Women population crosses 51 percent Sri Lanka, population decline number of elderly people increasing

Sri Lanka: श्रीलंका में महिलाओं की आबादी 51% पार, जनसंख्या में गिरावट और बुजुर्गों की संख्या में बढ़ोतरी

Thu, 30 Oct 2025 09:57 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: हिमांशु चंदेल Updated Thu, 30 Oct 2025 09:57 PM IST
सार

श्रीलंका की 2024 जनगणना के मुताबिक देश की कुल आबादी 2.17 करोड़ है, जिसमें महिलाओं की हिस्सेदारी 51.7 प्रतिशत है। सिंहली समुदाय 74.1 प्रतिशत के साथ सबसे बड़ा जातीय समूह है, जबकि बौद्ध धर्म के अनुयायी 69.8 प्रतिशत हैं।

विज्ञापन
Women population crosses 51 percent Sri Lanka, population decline number of elderly people increasing
श्रीलंका में महिलाओं की आबादी 51% पार। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

श्रीलंका की ताजा जनसंख्या रिपोर्ट ने देश की सामाजिक और जनसांख्यिकीय स्थिति की नई तस्वीर पेश की है। 2024 की जनगणना के अनुसार, देश की कुल आबादी 2.17 करोड़ है, जिसमें महिलाओं की हिस्सेदारी 51.7 प्रतिशत और पुरुषों की 48.3 प्रतिशत दर्ज की गई है। यह आंकड़ा बताता है कि देश में महिलाओं की संख्या अब आधे से अधिक हो चुकी है। विशेषज्ञ इसे शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम संकेत मान रहे हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, शहरी इलाकों में महिलाओं की हिस्सेदारी 51.9 प्रतिशत है, जबकि ग्रामीण और एस्टेट (चाय बागान) क्षेत्रों  में यह क्रमशः 51.7 और 51.4 प्रतिशत दर्ज की गई है। पुरुषों की हिस्सेदारी शहरी क्षेत्रों में 48.1 प्रतिशत, ग्रामीण में 48.3 प्रतिशत और एस्टेट क्षेत्रों में 48.6 प्रतिशत है।
विज्ञापन


यह प्रवृत्ति बताती है कि महिला जनसंख्या में वृद्धि पूरे देशभर में समान रूप से फैली हुई है। जनसंख्या विशेषज्ञों के अनुसार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, मातृ मृत्यु दर में गिरावट और महिलाओं की आयु बढ़ने से यह बदलाव देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम उम्र की आबादी घटी
जनगणना और सांख्यिकी विभाग की रिपोर्ट में एक और बड़ा सामाजिक परिवर्तन सामने आया है। 15 साल से कम उम्र की आबादी 2012 के 25.2 प्रतिशत से घटकर 2024 में 20.7 प्रतिशत रह गई है, यानी देश की युवा आबादी तेजी से घट रही है।
वहीं, 65 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों की संख्या 7.9 प्रतिशत से बढ़कर 12.6 प्रतिशत हो गई है।

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने एकता नगर में ई-बसों को दिखाई हरी झंडी, 1220 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया

विशेषज्ञों के अनुसार, यह परिवर्तन दर्शाता है कि श्रीलंका ‘एजिंग सोसाइटी’ की ओर बढ़ रहा है, यानी यहां बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ़ रही है जबकि जन्म दर में गिरावट आ रही है। 15 से 64 वर्ष की श्रेणी में आने वाली कार्यशील आबादी में भी मामूली गिरावट हुई है, जो 2012 में 66.9 प्रतिशत थी, अब 66.7 प्रतिशत है।

सिंहली समुदाय बहुसंख्यक
जातीय दृष्टि से देखा जाए तो श्रीलंका में सिंहली समुदाय 74.1 प्रतिशत के साथ सबसे बड़ा समूह है। इसके बाद 12.3 प्रतिशत श्रीलंकाई तमिल, 10.5 प्रतिशत मुस्लिम और 2.8 प्रतिशत भारतीय मूल के तमिल हैं।


इसके अलावा बर्गर, मलय, श्रीलंकाई चेत्ती, भरथ और मूल निवासी वेद्दा समुदायों की कुल हिस्सेदारी 0.3 प्रतिशत दर्ज की गई है। यह आंकड़े बताते हैं कि देश की जातीय विविधता अब भी बनी हुई है, हालांकि सिंहली बहुल समाज की स्थिति पहले की तरह मजबूत है।

धर्म के हिसाब से, बौद्ध धर्म के अनुयायी 69.8 प्रतिशत के साथ बहुसंख्यक हैं। वहीं हिंदू 12.6 प्रतिशत, मुस्लिम 10.7 प्रतिशत, रोमन कैथोलिक 5.6 प्रतिशत और ईसाई 1.3 प्रतिशत हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed