फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   women politician of samajwadi party has running Ipl bookie racket in aligarh

महिला सपा नेता के घर से चलता था IPL में सट्टा लगाने का धंधा, दोनों बेटे गिरफ्तार

Tue, 24 Apr 2018 12:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Tue, 24 Apr 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
women politician of samajwadi party has running Ipl bookie racket in aligarh
इनदिनों आईपीएल का नशा युवाओं पर सिर चढ़ कर बोल रहा है और उसके साथ बढ़ रहा है शहरों में सट्टेबाजों को कारोबार। अलीगढ़ में आईपीएल में सट्टा लंबे अर्से से चरम पर है। मगर पहली बार शहर में इस सट्टे के बुकी ठिकाने पर छापेमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। खास बात है कि यह ठिकाना सपा महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष नौरीन खान का घर था और उसके दोनों बेटे मुख्य बुकी के रूप में दबोचे गए हैं।  
विज्ञापन


दबोचे गए लोगों ने थाने आकर पूछताछ में अपने नाम नौरीन खान के बेटे इमरान उर्फ बंटी व शनी, उनका पड़ोसी रेमन जार्ज उर्फ रिंकू, नौरीन खान का ड्राइवर दिलशाद, सत्यनारायण व प्रशांत सक्सेना निवासीगण आरके पुरम सासनी गेट, सुमित निवासी जीटी रोड बन्नादेवी बताए। इनके कब्जे से 18 मोबाइल, नकदी व रजिस्टर सहित काफी कुछ बरामद हुआ है। सभी पर हाउस गैंबलिंग के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


देर रात तक पकड़े गए लोगों की सिफारिशों में थाने से लेकर पुलिस अधिकारियों तक शहर के तमाम लोगों का मजमा लगा हुआ था। पुलिस ने इन लोगों से पूछताछ के आधार पर इमरान को साथ लेकर महानगर के स्वर्ण जयंती इलाके के दो अपार्टमेंटों में व सासनी गेट इलाके में भी दबिश दी। मगर वहां तीनों ठिकानों पर कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं आठ दिन से घर से बाहर थी : नौरीन खां
 सपा महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष नौरीन खां ने कहा है कि वह आठ दस दिनों से घर से बाहर थीं। उन्हें किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है। अचानक ही सब कुछ हुआ है। अभी वह कुछ भी बताने या कहने की स्थिति में नहीं है। ये भी हो सकता है राजनीतिक साजिश के तहत उनके घर को निशाना बनाया गया हो। पड़ताल होने के बाद ही कुछ स्पष्ट रुप से कहा जा सकता है।


सपा से नहीं है नौरीन का नाता : अशोक यादव
 सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा है कि नौरीन खान को सपा से निष्कासित नहीं किया गया है। लेकिन वह सपा में सक्रिय सदस्य नहीं हैं, लगभग एक साल पहले वह सपा में महिला सभा जिलाध्यक्ष रहीं हैं। सपा किसी भी गलत कार्य का समर्थन नहीं करती है। पुलिस प्रशासन अपने स्तर पर कार्रवाई कर रहा है। लेकिन बेवजह किसी को परेशान न किया जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed