फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   women makes bobm hoax call on igi to stop student

पड़ोसी के बेटे से ऐसी जलन, महिला ने एयरपोर्ट पर कर दी बम की फर्जी कॉल

Tue, 26 Jul 2016 01:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Jul 2016 01:04 PM IST
विज्ञापन
women makes bobm hoax call on igi to stop student
प्रतीकात्मक तस्वीर

अपने जलन की पराकाष्ठा पार करते हुए राजस्थान के जयपुर की एक महिला ने एयरलाइंस प्रशासन को यात्री के पास एक्सप्लोसिव होने का फोन इसलिए कर दिया क्योंकि उसके पड़ोसी का बेटा उसी प्लेन से पढ़ाई करने के लिए ऑस्ट्रेलिया जा रहा था और उसकी बेटी का वहां एडमिशन नहीं हो पाया।

विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे महिला ने एयरपोर्ट प्रशासन को फोन  कर बताया कि एक यात्री जिसका नाम बलराज सिंह है वो एआइ-302 से सिडनी जा रहा है उसके पास विस्फोटक है।  इस सूचना के मिलते ही बलराज के बैग की जांच की गई। बैग में कुछ न मिलने पर झूठी सूचना बताने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


एयरलाइंस के अधिकारियों को जैसे ही इसकी सूचना मिली वो उन्होंने हवाई अड्डे के अधिकारियों को दी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई और जांच शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

झूठा करार किया गया फोन कॉल

women makes bobm hoax call on igi to stop student

जांच के दौरान पता चला कि जिस फ्लाइट का नाम महिला द्वारा बताया गया है वो शुक्रवार को जाती ही नहीं। इसके बाद अधिकारियों द्वारा मेलबर्न जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआइ-308 में जा रहे यात्रियों की सूची में से शख्स के नाम को मिलाया। जैसे ही सूची में बलराज का नाम सामने आया तुंरते एजेंसिजों ने उसे डिपार्चर हाल के बाहर अपने कब्जे में ले लिया।

जब बलराज से पूछताछ की गई तो पता चला कि वो स्टूडेंट वीजा पर सिडनी जा रहे थे। उनके बैग में कोई भी विस्फोटक अथवा संदिग्ध समान नहीं मिला।

जांच के बाद फोन कॉल को झूठा करार दे दिया गया। वहीं एयरपोर्ट पर बेटे को छोड़ने आईं बलराज की मां ने एजेंसियों को बताया कि जिस नंबर से कॉल फर्जी कॉल की गई थी वो उनकी पड़ोसी का है। उन्होंने यह भी बताया कि पड़ोसी की बेटी ने भी ऑस्ट्रेलिया में दाखिले के लिए आवेदन किया था लेकिन उसका फार्म रद्द कर दिया गया। मामले में पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed