फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women lecturer apply for pistol license after hyderabad incident which shook nation

हैदराबाद घटना के बाद लोगों में पसरा डर, महिला लेक्चरर में मांगा बंदूक का लाइसेंस

Mon, 02 Dec 2019 02:42 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 02 Dec 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
Women lecturer apply for pistol license after hyderabad incident which shook nation
सांकेतिक तस्वीर

हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक साथ हुई हैवानियत और हत्या को लेकर पूरे देश में उबाल है। सड़क से लेकर संसद तक लोग आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ जहां कुछ लोग कैंडल मार्च निकाल रहे हैं वहीं कुछ लोग संसद भवन पहुंचकर अपनी बात रख रहे हैं। 

विज्ञापन


इसी बीच तेलंगाना की एक महिला लेक्चरर ने पुलिस आयुक्त को ईमेल भेजकर बंदूक का लाइसेंस दिए जाने की मांग की है। तेलंगाना के शहर खम्मम के एक कॉलेज में पढ़ने वाली एन फातिमा नफीस का कहना है कि राज्य में औरतों पर बढ़ते अपराधों को देखते हुए उन्होंने बंदूक के लाइसेंस की मांग की है। इसके लिए उन्होंने पुलिस आयुक्त एन रविंद्र रेड्डी को ईमेल किया है।
विज्ञापन


फातिमा का कहना है कि उन्हें बाहर निकलने से डर लगता है। वह हनमकोंडा के दीनदयाल नगर इलाके में रहती हैं और घर आने में अक्सर उन्हें देर हो जाती है। इसी को लेकर उन्हें चिंता है। उनके इलाके में रहने वाली एक लड़की की पिछले दिनों हत्या कर दी गई थी। इसी वजह से अपनी सुरक्षा के लिए उन्हें बंदूक का लाइसेंस चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त से जब फातिमा की आशंकाओं को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'लोगों को डरने की जरुरत नहीं है। पुलिस चौबीस घंटे चौकन्नी रहती है।' उन्होंने कहा कि यह ईमेल आवेदन है और हो सकता है कि ये हकीकत हो। मगर लोगों को डर के साए में रहने की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि ये लंबी प्रक्रिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed