फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women in CRPF will soon get specially designed body gear, advantage will be in stone pelting

दंगे और भीड़ हिंसा रोकने के लिए महिला सैनिकों को मिलेगा विशेष रूप से डिजाइन सुरक्षा कवच

Sat, 20 Jul 2019 01:54 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 20 Jul 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
Women in CRPF will soon get specially designed body gear, advantage will be in stone pelting
सुरक्षा कवच - फोटो : CRPF

रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की महिला कर्मियों को जल्द ही दंगों और भीड़ हिंसा का सामना करने के लिए सुरक्षा कवच (बॉडी गियर) मिलने वाला है। ये सुरक्षा कवच उनके नाप के हिसाब से होगा यानि कि वो उनको एक दम फिट आएगा। 

विज्ञापन


सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि आजादी के बाद से महिला कर्मियों को पुरुषों के लिए डिजाइन किए गए भारी और बड़े साइज वाले सुरक्षा कवच का इस्तेमाल करना पड़ता है। इस सुरक्षा कवच से पत्थरबाजी की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए श्रीनगर में तैनात लगभग 300 महिला सीआरपीएफ जवानों को फायदा होगा।
विज्ञापन


दा हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार महिला कर्मियों के लिए इस सुरक्षा कवच को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक इकाई के वैज्ञानिकों की एक टीम द्वारा डिजाइन किया गया है। डीआईपीएएस के निदेशक डॉ भुवनेश कुमार ने कहा कि ये सुरक्षा कवच दंगा नियंत्रण में तैनात महिलाओं के बदन के नरम भाग जैसे हाथ, पैर, कमर के पीछे, पेट और जांघ को कवर करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजाइनिंग टीम का नेतृत्व करने वाली वैज्ञानिक डॉ श्वेता रावत ने कहा कि महिलाओं के महत्वपूर्ण अंगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले सुरक्षा कवच को डिजाइन करने के लिए एंथ्रोपोमेट्रिक डेटा का उपयोग किया गया है। ये गियर एंटी-स्टैब, एंटी-एसिड है। 


बता दें कि महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाया गया था। इसके बाद पुलिस और सशस्त्र बलों में महिलाओं की सुरक्षा समस्याओं के मुद्दे पर लोकसभा में चर्चा के बाद हरी झंडी दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed