फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   women constable drive maharashtra deputy cm ajit pawars car, other ministers applaud

महाराष्ट्र: महिला कॉन्स्टेबल ने उप-मुख्यमंत्री पवार की कार चलाई, अन्य मंत्रियों ने की सराहना

Sun, 26 Dec 2021 11:11 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 26 Dec 2021 11:11 PM IST
सार

मुलिक गत 10 साल से राज्य पुलिस में कार्यरत हैं और 23 दिसंबर को ही उन्होंने वीआईपी चालक पाठ्यक्रम पूरा किया है। उन्हें उप-मुख्यमंत्री अजित पवार की आधिकारिक कार चलाने की ड्यूटी दी गई थी।

विज्ञापन
women constable drive maharashtra deputy cm ajit pawars car, other ministers applaud
महिला कॉन्स्टेबल ने कुशलता से उप-मुख्यमंत्री की कार चलाई। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र में एक महिला कॉन्स्टेबल की राज्य के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार की तटीय जिले सिंधुदुर्ग के दौरे के दौरान कार चलाने के बाद सराहना हो रही है। महिला कॉन्स्टेबल ने हाल में वीआईपी सुरक्षा चालक पाठ्यक्रम को पूरा किया है। इस दौरान महिला कॉन्स्टेबल ने कुशलता से उप-मुख्यमंत्री की कार चलाई।

विज्ञापन


उप-मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान उनके साथ राज्य के गृहमंत्री सतेज पाटिल भी मौजूद थे। उन्होंने महिला कॉन्स्टेबल तृप्ति मुलिक की प्रशंसा करते हुए कई ट्वीट किए और कहा कि वाहन चलाने में उनकी कुशलता युवा महिलाओं के लिए प्ररेणा है।
विज्ञापन


मुलिक गत 10 साल से राज्य पुलिस में कार्यरत हैं और 23 दिसंबर को ही उन्होंने वीआईपी चालक पाठ्यक्रम पूरा किया है। उन्हें उप-मुख्यमंत्री अजित पवार की आधिकारिक कार चलाने की ड्यूटी दी गई थी, जिसमें सिंधुदुर्ग के प्रभारी मंत्री उदय सामंत और पाटिल भी सवार थें। पाटिल ने तस्वीर भी साझा की है, जिसमें तीनों मंत्री कार में सवार हैं और मुलिक उसे चला रही हैं। मुलिक सिंधुदुर्ग जिले के पुलिस मोटर विभाग में कार्यरत हैं और बचपन से ही उन्हें वाहन चलाने का शौक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed