फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women Commission has taken Suo-Motu cognizance of Starved woman die in kerala

दहेज के लालच में ससुराल वालों ने बहू को भूखा मारा, महिला आयोग ने लिया संज्ञान

Mon, 01 Apr 2019 02:32 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल Published by: आसिम खान Updated Mon, 01 Apr 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
Women Commission has taken Suo-Motu cognizance of Starved woman die in kerala
राष्ट्रीय महिला आयोग - फोटो : सोशल मीडिया

केरल के करुणागप्पल्ली में एक महिला को कथित तौर पर उसके पति और सास द्वारा दहेज के लिए भूखा रखकर मारे जाने के बाद आज राष्ट्रीय महिला आयोग ने मीडिया रिपोर्टों का स्वत: संज्ञान लिया है। साथ में महिला आयोग ने केरल के पुलिस महानिदेशक और राज्य पुलिस प्रमुख को इस मामले में सख्त और तत्काल कार्रवाई करने के लिए एक पत्र भी जारी किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि दहेज के चलते ससुराल वालों ने महिला को खाना देना बंद कर दिया था। भूख के चलते उस महिला की मौत हो गई थी। जब उसकी मौत हुई तो उस समय महिला का वजन सिर्फ 20 किला रह गया था। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वह कुछ दिन से गीले चावल और चाशनी खा रही थी, जब बीते हफ्ते उसकी मौत हुई तो उसका वजन महज 20 किलो रह गया था। मृतक महिला के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


मृतक महिला की मां ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसे बीते पांच सालों से प्रताड़ित कर रहे थे और बीते एक साल से परिवार के सदस्यों को उससे मिलने नहीं दे रहे थे। उन्होंने कहा, "हमने कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं करवाई, क्योंकि हम डरे हुए थे कि इससे उसका जीवन खतरे में पड़ सकता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला का पति छोटे-मोटे काम करता है। दोनों की शादी साल 2013 में हुई थी। शादी के वक्त महिला के परिवार ने उसके ससुराल वालों को सोने के कुछ गहने और पैसे दिए थे। उन्होंने और अधिक देने का वादा भी किया था। महिला के दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed