{"_id":"5875fc5e4f1c1b912bba81d2","slug":"women-are-to-give-party-ticket","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2007 और 2012 चुनाव की रिपोर्ट, सिर्फ ढाई फीसदी ही बढ़ी महिला उम्मीदवारों की संख्या","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
2007 और 2012 चुनाव की रिपोर्ट, सिर्फ ढाई फीसदी ही बढ़ी महिला उम्मीदवारों की संख्या
अमित कुमार निरंजन / नई दिल्ली
Updated Wed, 11 Jan 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सशक्तिकरण के दावे करने वाले तमाम राजनैतिक दलों ने पिछले चुनावों में महिलाओं को टिकट देने में बेहद कंजूसी बरती थी। चुनाव आयोग और एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक पांच राज्यों के एक दशक के चुनाव में सिर्फ ढाई फीसदी ही महिलाओं उम्मीदवारों की संख्या बढ़ी है। यह आंकड़ा इसलिए और हैरत में डालता है क्योंकि जहां संसद में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल कई सालों से अटका है, वही इस चुनाव के घोषणा पत्र में पंजाब में कांग्रेस ने महिलाओं को आरक्षण देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग और गैर सरकारी संस्था असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2007 और वर्ष 2012 के उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव में महिलाओं उम्मीदवार की संख्या बहुत कम थी। रिपोर्ट के मुताबिक इन राज्यों में वर्ष 2012 के चुनाव में कुल 9210 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे इनमें से महिला उम्मीदवार सिर्फ 8.40 फीसदी (774) ही थी। वहीं वर्ष 2007 में 8393 उम्मीदवारों में से 6.02 फीसदी (506) ही महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियों की अपेक्षा राष्ट्रीय राजनैतिक दलों ने महिला उम्मीदवारों को मौका ज्यादा दिया। बीएसपी ने 403 उम्मीदवारों में से सिर्फ सात फीसदी (27), बीजेपी ने 401 उम्मीदवारों में से 11 फीसदी (44), सपा ने 401 उम्मीदवारों में से आठ फीसदी (32), कांग्रेस ने 358 उम्मीदवारों में से 10 फीसदी (37) महिला उम्मीदवारों को ही चुनावी मैदान में उतारा था।
विज्ञापन
उत्तराखंड में बीजेपी, कांग्रेस और बसपा ने 2012 के विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 11 फीसदी (8) महिला उम्मीदवारों को चुनाव में उतारा था। जबकि भाजपा ने सिर्फ आठ फीसदी (6) और बसपा ने सिर्फ चार फीसदी (3) महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा।
वर्ष 2012 में प्रदेश वार महिला उम्मीदवारों की स्थिति
वर्ष 2012 में प्रदेश वार महिला उम्मीदवारों की स्थिति
प्रदेश कुल उम्मीदवार महिलाएं प्रतिशत
उत्तर प्रदेश 6850 594 8.7
उत्तराखंड 788 62 7.9
पंजाब 1078 93 8.6
मणिपुर 279 15 5.4
गोवा 215 10 4.7
प्रदेश कुल उम्मीदवार महिलाएं प्रतिशत
उत्तर प्रदेश 6850 594 8.7
उत्तराखंड 788 62 7.9
पंजाब 1078 93 8.6
मणिपुर 279 15 5.4
गोवा 215 10 4.7