फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women are dominating male-dominated high-skilled professionals

बदलती तस्वीर: उच्च कौशल वाले पुरुष प्रधान पेशों में महिलाएं बना रहीं दबदबा, लैंगिक असमानता घटी

Mon, 01 Dec 2025 05:58 AM IST
लव गौर अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: लव गौर Updated Mon, 01 Dec 2025 05:58 AM IST
सार

एक ताजा रिपोर्ट बताती है कि ग्राफिक डिजाइनर, कंटेंट क्रिएशन और विजुअल कम्युनिकेशन जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी पिछले वर्ष के मुकाबले 2025 में बढ़कर दोगुना हो गई है। 

विज्ञापन
Women are dominating male-dominated high-skilled professionals
women - फोटो : adobe stock

विस्तार

भारत में श्रम बल में महिलाओं की सिर्फ भागीदारी ही नहीं बढ़ रही, बल्कि वे उच्च कौशल वाले ऐसे पेशों में भी दबदबा बना रही हैं, जिन्हें पुरुष प्रधान माना जाता रहा है। एक ताजा रिपोर्ट बताती है कि ग्राफिक डिजाइनर, कंटेंट क्रिएशन और विजुअल कम्युनिकेशन जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी पिछले वर्ष के मुकाबले 2025 में बढ़कर दोगुना हो गई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्शाती है कि डिजिटल फर्स्ट कॅरियर को अपना रही महिलाएं क्रिएटिव और डिजाइन भूमिका में तेजी से आगे आ रही हैं। ब्लू और ग्रे-कॉलर रिक्रूटमेंट प्लेटफॉर्म वर्कइंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, तकनीकी डिजाइन में भी महिलाओं के आवेदन में 87% की बढ़ोतरी हुई। रिपोर्ट वर्क इंडिया प्लेटफार्म के 2024 और 2025 के डाटा के विश्लेषण पर आधारित है।
विज्ञापन


नियोक्ताओं ने भी महिलाओं को तरजीह दी और पिछले साल के मुकाबले 2025 में उनके लिए दरवाजे खोलने में 34% की वृद्धि की। वर्कइंडिया के सीईओ व सह-संस्थापक नीलेश डूंगरवाल के मुताबिक, यह बदलाव फौरी नहीं है, बल्कि प्रतिभाओं के आगे आने और अवसरों को देखने में स्थायी बदलाव दिखाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ITBP: भारत-चीन सीमा की रक्षा करेंगी महिलाएं, आईटीबीपी 10 महिला बॉर्डर चौकी बनाएगी

विधि क्षेत्र में महिलाएं  व एचआर में पुरुष बढ़े
इंजीनियरिंग से जुड़े क्रिएटिव और विधि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ना व एचआर और ब्यूटी सेक्टर में पुरुषों का पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना दिखाता है कि युवा भारतीय लंबे समय से कायम दकियानूसी सोच को बदल रहे हैं। एचआर पुरुषों के आवेदन पिछले साल के मुकाबले 73% बढ़े। वहीं, 2024 की तुलना में 2025 में लीगल सेक्टर में महिलाओं के आवेदन में 137% की वृद्धि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed