फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women are ahead of men in corona vaccination in Mumbai, 1,7,725 vaccine so far

मुंबई में कोरोना टीकाकरण में पुरुषों से आगे हैं महिलाएं, अब तक 17,725 को लगा टीका

Sun, 14 Feb 2021 05:37 AM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 14 Feb 2021 05:37 AM IST
विज्ञापन
Women are ahead of men in corona vaccination in Mumbai, 1,7,725 vaccine so far
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं कोरोना का टीका लगवा रही हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आंकड़े में यह आंकड़ा सामने आया है। कोविन डैसबोर्ड के अनुसार मुंबई के स्वास्थ्यकर्मियों व फ्रंटलाइन वर्करों में से 52 फीसदी महिलाओं और 48 फीसदी पुरुषों ने कोरोना का टीका लगवाया है।

विज्ञापन


मुंबई महानगर कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित था। इसने साल 2020 से मुंबई के सार्वजनिक जीवन को पूरी तरह से बाधित कर दिया था, लेकिन कोविड-19 का टीका उपलब्ध होने के बाद टीकाकरण में तेजी आ गई है। मुंबई में पहले और दूसरे चरण के लिए 23 टीकाकरण केंद्रों में 125 बूथों में टीकाकरण किया जा रहा है, जिसे आवश्यकता अनुसार धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है। कोविन टीकाकरण से पता चलता है कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं ज्यादा टीका लगवा रही हैं। 
विज्ञापन


पहले टीके पर संदेह था, इसलिए डरते थे
बीएमसी के अनुसार पहले लोग टीके पर संदेह के कारण इसे लगवाने से डरते थे, लेकिन अब फ्रंटलाइन वर्कर आगे आकर टीके लगवा रहे हैं। बीएमसी को 13 जनवरी 2021 में टीके की पहली खेप प्राप्त हुई थी। उसके बाद से अब तक बीएमसी को 532,100 टीके प्राप्त हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में भी 16 जनवरी, 2021 से टीकाकरण शुरू किया गया था। इसके बाद से 12 फरवरी 2021 तक, 1,7,7251 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें 87,416 स्वास्थ्य कर्मी और 20,309 फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं। वहीं, 6 फरवरी से पुलिस के जवानों के टीकाकरण की मुहिम शुरू की गई है। टीकाकरण के बाद इनमें से किसी भी लाभार्थी पर कोई गंभीर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed