फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   women accused police inspector of doing misbehaviour and having obscene talk

थाने में इंस्पेक्टर ने हटवाया दुपट्टा, सहेली से मिलवाने को कहा, बातचीत वायरल

Tue, 18 Sep 2018 02:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Tue, 18 Sep 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
women accused police inspector of doing misbehaviour and having obscene talk
सांकेतिक तस्वीर

अलीगढ़ के देहलीघाट क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने क्षेत्र के इंस्पेक्टर सुनील सिंह पर दुपट्टा हटवाने का गंभीर आरोप लगाया है। घर से बेघर महिला पति के घर से बच्चों की ड्रेस और किताबें दिलवाने की गुहार लेकर थाने पहुंची थी। डीआईजी को की गई शिकायत में महिला का कहना है कि मना करने पर इंस्पेक्टर ने अपना रौब दिखाया। इसके बाद फोन पर अश्लील बाते कीं।

विज्ञापन


बातचीत वायरल होने के बाद एसएसपी ने सीओ प्रथम को जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं इंस्पेक्टर ने आरोपों से साफ इंकार करते हुए इसे साजिश करार दिया है। जानकारी के अनुसार महिला के तीन बच्चे हैं। उसे पति ने मारपीट करके घर से बाहर निकाल दिया है। इसी कारण बच्चों की ड्रेस और किताबें घर पर छूट गई हैं और वह परीक्षा नहीं दे पा रहे हैं। पति से किताबें और ड्रेस दिलवाने की गुहार लेकर वह 3 सितंबर को थाने गई थी। 
विज्ञापन


अपनी शिकायत में महिला का कहना है कि थाने में इंस्पेक्टर ने उसकी बेइज्जती की और डेढ़ घंटे तक थाने में बिठाए रखा। इसके बाद उसे कोल्ड ड्रिंक, बीयर और डिनर तक का ऑफर दिया। कोने में खड़ा कराया। दुपट्टा हटाने के लिए कहा। डर के मारे महिला ने सबकुछ सहा। केवल इतना ही नहीं सहेली के सुंदर होने के बारे में पूछा। स्मार्टफोन दिलाने की बात की। 13 सितंबर को दोबारा थाने बुलाकर अश्लील बातें कीं और रात में फोन करने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इंस्पेक्टर का फोन नहीं आया तो 14 सितंबर को महिला ने उसे फोन किया। इंस्पेक्टर ने पूछा कि रात किसके साथ सोई थी? सहेली से मिलवाने के लिए कहा। बातचीत वायरल होने के बाद जांच बिठाई गई है। इस मामले पर समाजवादी पार्टी की महिला सभा की महानगर अध्यक्ष रूबीना खानम ने इंस्पेक्टर को निलंबित करके एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में पुलिसकर्मी महिलाओं के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। बेटियों का सम्मान तक बचाना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed