बारिश नहीं हुई तो महिलाओं ने विधायक को नहलाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह से बारिश न होने के कारण लोगों का धैर्य टूटने लगा है। इंद्रदेव को मनाने के लिए पूजा-पाठ और टोटके शुरू हो गए हैं। रविवार को महिलाओं ने जहां बांसी विधायक राजकुमार जयप्रताप सिंह को पानी से नहलाकर बारिश की कामना की तो बच्चों ने काल-कलौटी खेलकर इंद्रदेव को खुश करने का प्रयास किया।
जिले के अन्य क्षेत्रों में भी बारिश के लिए विभिन्न टोटके अपनाए जा रहे हैं। नेपाल के पानी से जुलाई में आई भीषण बाढ़ के बाद से जिले में वर्षा की बूंदे नहीं गिरी हैं।
खेतों में धान की फसल सूख रही है तो उमस भरी गर्मी से आम जनजीवन बेहाल है। यह लगातार तीसरा वर्ष है, जब फसल को बारिश का पानी नसीब नहीं हो पा रहा।
महिलाओं की टोली बांसी राजमहल में घुस गई
चिंतित ग्रामीण और किसानों ने अब टोटकों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। प्राचीन मान्यता है कि क्षेत्र के राजा या प्रतिष्ठित व्यक्ति को महिलाएं पानी से नहलाएं तो इंद्रदेव खुश होकर वर्षा करते हैं।
इसी मान्यता के तहत महिलाओं की टोली बांसी राजमहल में घुस गई। वहां मिले बांसी विधायक राजकुमार जयप्रताप सिंह को पानी से नहलाकर बारिश की दुआएं मांगी।
सूखे से परेशान क्षेत्र की जनता के हित को देखते हुए विधायक भी इस मान्यता को पूरी करने में सहभागी बने।