फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman wants action against husband given triple talaq 15 years ago

रंजीत कौर से बनी फातिमा, निकाह.. तलाक.. फिर हलाला

Thu, 15 Mar 2018 12:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Updated Thu, 15 Mar 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
Woman  wants action against husband given triple talaq 15 years ago
पति को छोड़कर रंजीत कौर फातिमा बन गई। निकाह भी कर लिया लेकिन तलाक मिल गया। दोबारा शादी के लिए उसका हलाला भी हो गया.. इद्दत भी पूरी कर ली लेकिन अब पति दोबारा निकाह करने के लिए राजी नहीं है। फातिमा अब दर-दर भटक रही है। पिछले दिनों उसके घर पर हमला भी हुआ और मामले में पैरवी न करने की धमकी दी गई। तब एसएसपी को तहरीर दी। अब मेरा हक फाउंडेशन से मदद मांगने पहुंची।
विज्ञापन


इसका खुलासा मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने गढै़या स्थित अपने कार्यालय पर प्रेस के सामने किया। फातिमा की कहानी, उसी की जुबानी कहें तो वह दिल्ली की रहने वाली है। उसका मूल नाम रंजीत कौर है। 30 साल पहले उसकी शादी पूरनपुर में हुई थी।
विज्ञापन


 अब से लगभग 18 साल पहले उसने इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया। इसी के साथ उसका नाम फातिमा नूरी हो गया। फिर वह दरगाह आला हजरत के जमाल मियां से मुरीद भी हो गई। उसके दो बेटे भी हैं जिसे पति ने देने से इंकार कर दिया तो फातिमा ने कोर्ट से दोनों बच्चों को हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पति से अलग होने के बाद उसके मुंह बोले पिता और भाई ने सहारा दिया। उन्होंने ही 12-13 साल पहले सूफी टोला निवासी हफीज खां से फातिमा का निकाह करा दिया। हफीज की पहली पत्नी का इंतकाल हो चुका था, उसके एक बेटी है।

 

ढाई साल बाद हफीज ने फातिमा को तलाक दे दिया

Woman  wants action against husband given triple talaq 15 years ago
निकाह के लगभग ढाई साल बाद हफीज ने फातिमा को तीन तलाक दे दिया। माफी-दराफी के बाद हफीज फिर से फातिमा को अपनाने के लिए तैयार हो गया। इसके लिए उसने पड़ोसी से हलाला करवाया। फातिमा ने इद्दत भी पूरी कर ली लेकिन फिर हफीज निकाह के लिए टालने लगा। बेसहारा हो कर उसने कारचोब का काम सीखा और उसी को अपनी रोजी रोटी का सहारा बना लिया।

फिलहाल फातिमा इज्जतनगर रोड नंबर एक पर किराए के घर में रह रही है। उसका पहले पति से पैदा बड़ा बेटा दानिश अली अरब में नौकरी करता है, जबकि छोटा मोनिस अली साथ रहता है। पिछले दिनों फातिमा के घर पर हमला भी किया गया। इसकी शिकायत उसने सात फरवरी को एसएसपी से की थी। फातिमा ने जब हफीज से अपने साथ हुए धोखे की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही तो उसे धमकाया गया।

इधर, फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने कहा कि इस्लाम एक खूबसूरत मजहब है। जो रंजीत को भा गया और वह फातिमा बन गई। मगर कुछ लोग इस्लाम की तस्वीर को अपने किरदार से गलत ढंग से पेश कर इसकी शक्ल बिगाड़ रहे हैं। इस्लाम कभी जुल्म ज्यादती की इजाजत नहीं देता। एक महिला जिसने इस्लाम मजहब की खूबियों के देखते हुए इस्लाम कुबूल किया आज इस्लाम को मानने वालों ने उसके साथ ज्यादती की है। इससे फातिमा का दिल दुखा है। उन्होंने कहा कि फातिमा उनके पास मदद के लिए आई है। वह उसे न्याय दिलाने में पूरा सहयोग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed