फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman tries to jump off Atal Setu saved by cab driver vedio viral Maharashtra news in hindi

Maharashtra: महिला ने अटल सेतु पुल से कूदने की कोशिश की, कैब चालक ने बाल पकड़कर बचाई जान, देखें वीडियो

Sat, 17 Aug 2024 10:07 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 17 Aug 2024 10:07 AM IST
सार

न्हावा शेवा ट्रैफिक ब्रांच पेट्रोलिंग वन को फोन में बताया गया कि शेलघर टोल नाका की ओर जाने वाली सड़क पर अटल सेतु पुल पर एक वाहन रुका है और एक महिला पुल की रेलिंग पार करके कुछ कर रही है।

विज्ञापन
Woman tries to jump off Atal Setu saved by cab driver vedio viral Maharashtra news in hindi
कैब चालक ने बचाई महिला की जान - फोटो : PTI (Video Grab)

विस्तार

महाराष्ट्र में मुंबई के अटल बिहारी वाजपेयी ट्रांस हार्बर लिंक ब्रिज (अटल सेतु पुल) पर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। दरअसल, एक महिला अटल सेतु पुल से छलांग लगाने जा रही थी, तभी एक कैब चालक ने उसे बचा लिया। पुलिस के अनुसार, यह घटना शाम के सात बजे की है। मुलुंद की रहने वाली महिला ने धार्मिक तस्वीरें समुद्र में विसर्जित करने के बहाने से 31 वर्षीय कैब चालक संजय यादव को अटल सेतु पुल के पास गाड़ी रोकने को कहा। पुलिस ने बताया कि उन्हें पुल के पास कैब रुकने और महिला के रेलिंग पार करने की सूचना मिली।
विज्ञापन


कैब चालक ने बचाई महिला की जान
न्हावा शेवा ट्रैफिक ब्रांच पेट्रोलिंग वन को फोन में बताया गया कि शेलघर टोल नाका की ओर जाने वाली सड़क पर अटल सेतु पुल पर एक वाहन रुका है और एक महिला पुल की रेलिंग पार करके कुछ कर रही है। महिला ने पुलिस को देखकर समुद्र में कूदने की कोशिश की, लेकिन चालक ने उसके बाल पकड़कर उसे बचा लिया। इसके बाद चार कॉन्स्टेबल रेलिंग पार कर महिला को बचाने पहुंचे। इस घटना के बाद महिला को नवी मुंबई के पुलिस स्टेशन में ले जाया गया। इस घटना के बारे में महिला के परिवार वालों को भी जानकारी दी गई।  न्हावा शेवा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधीक्षक अंजुम बागवान ने कहा कि महिला के परिवारवालों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है।
विज्ञापन


अटल सेतु से कूदने की घटनाएं
अटल सेतु पुल से समुद्र में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की घटना इससे पहले भी घट चुकी है। इसी साल जुलाई में वित्तीय चिंताओं के कारण तनाव में आकर एक 38 वर्षीय इंजीनियर ने यहां से छलांग लगा दी थी। इससे पहले मार्च में 43 वर्षीय एक महिला डॉक्टर ने अटल सेतु सेछलांग लगा दी थी। महिला ने आत्महत्या करने से पहले अपने फ्लैट में एक सुसाइड नोट छोड़ा था। पुलिस के अनुसार, महिला अवसाद से पीड़ित थीं और उसका इलाज चल रहा था। वह अपने पिता के साथ मुंबई के परेल इलाके में दादा साहब फाल्के रोड स्थित नवीन आशा इमारत में रहती थीं। घटना वाले दिन वह दोपहर को अपने घर के पास से अटल सेतु जाने के लिए टैक्सी ली और वहां से समुद्र में छलांग लगा दी।

















 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed