फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman Threatens salman khan's father Salim Khan During His Morning Walk Lawrence Bishnoi

Salim Khan: 'लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या....', सलमान के पिता सलीम खान को बुर्का पहने हुए महिला ने दी धमकी

Thu, 19 Sep 2024 01:36 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 19 Sep 2024 01:36 PM IST
सार

Salim Khan:  सलमान खान के पिता सलीम खान को एक अनजान महिला ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दी है। उन्हें ये धमकी उस वक्त दी गई, जब वे सुबह की सैर पर निकले थे। 

विज्ञापन
Woman Threatens salman khan's father Salim Khan During His Morning Walk Lawrence Bishnoi
सलीम खान को महिला ने दी धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को गुरुवार सुबह धमकी मिली है। सुबह की सैर पर निकले सलीम खान को एक बुर्का पहने महिला ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम की धमकी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर के परिवार ने इस संबंध में बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक शिकायत भी दर्ज करायी है। यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान के परिवार को लॉरेंस के नाम की धमकी मिली हो। इससे पहले सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को फायरिंग की गई थी। 
विज्ञापन


अब सलीम खान को मिली धमकी 

रिपोर्टेस के मुताबिक,  18 सितंबर को सलीम खान सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए बैंडस्टैंड एरिया में निकले थे। तभी एक स्कूटी सवार शख्स और बुर्का पहने महिला उनके पास पहुंचते हैं और उनसे कहते हैं कि, "सही से रहो, वरना लॉरेंस को भेजूं क्या?" इससे पहले सलीम खान कुछ समझ पाते तब तक दोनों लोग फरार हो चुके थे। धमकी देने वाली महिला कौन थी, अभी तक यह पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले पर जारी किया बयान-
पुलिस के ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, सलमान खान के पिता का नाम सलीम खान 18 सिंतबर को सुबह 8.45 बजे बैंडस्टैंड पर सुबह की सैर के लिए गए थे। जब वे थक गए और विंडमियर बिल्डिंग के सामने सैरगाह पर बैठ गए, तो  एक अज्ञात स्कूटी चालक और उसके पीछे बैठी एक बुर्के वाली महिला ने अपनी स्कूटी यू-टर्न कर ली और सलीम खान के पास स्कूटी रोक दी। महिला ने सलीम खान से कहा कि, ''लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या?'' धमकी भरे अंदाज में इतना कहने के बाद उन्होंने यू-टर्न लिया और वहां से चले गए। वादी ने बताया कि स्कूटर नं. 7444 प्रतीत होता है। उन्होंने पूरा नंबर नहीं देख पाया। अभियोजक का विस्तृत जवाब दर्ज करने के बाद स्कूटी चालक और पर्दानशीन महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसम होने के लिए दी थी धमकी 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल बांद्रा पुलिस ने सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी देने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  रिपोर्ट सलीम खान के बॉडीगार्ड की ओर से दर्ज करवायी गई है। बांद्रा पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे सलीम खान के साथ शरारत कर रहे थे। हमने जांच शुरू की और एक महिला समेत दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। जांच के दौरान उन्होंने हमें बताया कि वे शरारत कर रहे थे।


अप्रैल मे सलमान के घर पर हुई थी फायरिंग
इसी साल 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान के आवास के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने चार राउंड फायरिंग की थी। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। बाद में इस मामले की जांच करते हुए मुंबई पुलिस ने हमले के लिए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को जिम्मेदार ठहराया था और मामले से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया था।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed