फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman, son, nephew drown in Mahisagar river in Gujarats Vadodara district

वडोदरा: महिसागर नदी में नहाते वक्त हादसा, मां-बेटे और भतीजे की डूबने से मौत

Sun, 21 Nov 2021 11:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, वडोदरा
पीटीआई, वडोदरा Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 21 Nov 2021 11:20 PM IST
सार

घटना वडोदरा जिले के पादरा तालुका के कराखड़ी गांव के पास हुई। मृतकों की पहचान ज्योति व्यास (40), उसके 10 साल के बेटे अभय और 12 साल के भतीजे मितेश के रूप में हुई है।
 

विज्ञापन
Woman, son, nephew drown in Mahisagar river in Gujarats Vadodara district
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के वडोदरा में एक महिला, उसका 10 साल का बेटा और 12 साल के भतीजे की रविवार को महिसागर नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। 
विज्ञापन


वाडू पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना वडोदरा जिले के पादरा तालुका के कराखड़ी गांव के पास हुई। मृतकों की पहचान ज्योति व्यास (40), उसके 10 साल के बेटे अभय और 12 साल के भतीजे मितेश के रूप में हुई है।


पुलिस के अनुसार तीनों ने नदी के समीप एक मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर नहाने के लिए नदी में उतरे। इसी दौरान तीनों डूब गए। स्थानीय लोगों ने ज्योति और उसके बेटे के शवों को तो तुरंत बाहर निकाल लिया, लेकिन मितेश के शव को निकालने के लिए मशक्कत करना पड़ी। बचाव दल ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed