{"_id":"5c53b86ebdec22738e36a883","slug":"woman-software-engineer-booked-by-police-on-charge-of-kidnapping-a-man-who-allegedly-stalking-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"शख्स करता था परेशान, महिला इंजीनियर ने दोस्तों संग मिलकर ऐसे सिखाया सबक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शख्स करता था परेशान, महिला इंजीनियर ने दोस्तों संग मिलकर ऐसे सिखाया सबक
Fri, 01 Feb 2019 08:39 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: अजय सिंह
Updated Fri, 01 Feb 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 साल की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे एक आदमी का अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि वह आदमी कथित तौर पर उसका पीछा किया करता था। शख्स पेशे से कारपेंटर है। वह पिछले कुछ दिनों से कथित तौर पर महिला के मोबाइल पर मैसेज भेज रहा था और फोन कर रहा था।
विज्ञापन
गोपालपुर पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला उसे बार-बार फोन और मैसेज करने के लिए मना करती थी इसके बावजूद वह नहीं माना। कारपेंटर ने महिला को उसके एक दोस्त के घर देखा था जहां वह कारपेंटरी का काम करता था। उसे किसी तरह महिला का नंबर मिल गया और तभी से वह उसे परेशान करने लगा।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि इसके बाद महिला ने उसे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बजाए उसे खुद सबक सिखाने का निर्णय लिया। उसने अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर योजना के अनुसार उसे सिकंदराबाद के एक कॉलेज के पास मिलने के लिए आने को कहा। जैसे ही वह वहां पहुंचा उसकी महिला और उसके दोस्तों ने पिटाई की। इसके बाद उसके दोस्त उसे बाइक पर एक मल्काजगिरी क्षेत्र के एक सुनसान जगह ले गए।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा यहां दोबारा उसकी पिटाई की गई। वह किसी तरह वहां से भागने में सफल रहा और खुद को राज्य द्वारा संचालित अस्पताल में भर्ती कराया क्योंकि उसे चोट लगी थी। डॉक्टर्स ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने कारपेंटर का बयान रिकॉर्ड किया और महिला इंजीनियर और उसके पांच दोस्तों के खिलाफ अपहरण और हत्या की कोशिश करने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया है।