फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman paraded naked, tied to electricity pole near Karnataka's Belagavi after son elopes with a girl

Crime: प्रेम संबंध में जिस लड़की को भगाया, उसके घरवालों ने लड़के की मां को बांधकर पीटा, निर्वस्त्र कर घुमाया

Mon, 11 Dec 2023 03:09 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 11 Dec 2023 03:09 PM IST
सार

रोंगटे खड़े करने वाली यह घटना रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को हुई। यहां एक युवक का एक लड़की साथ प्रेम संबंथ था। दोनों एक साथ रहना चाहते थे इसलिए घर से भाग गए।

विज्ञापन
Woman paraded naked, tied to electricity pole near Karnataka's Belagavi after son elopes with a girl
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के बेलगावी में मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मां को अपने बेटे का एक लड़की के साथ प्रेम संबंध होना महंगा पड़ गया। दरअसल, होसा वंतमुरी गांव में एक महिला को  खंभे से बांधकर पीटा गया। इतना ही नहीं उसे कथित तौर पर निर्वस्त्र कर घुमाया भी गया। महिला का आरोप सिर्फ इतना था कि उसका बेटा एक लड़की के साथ भाग गया था। 

विज्ञापन


लड़की और लड़के में था प्रेम संबंध
रोंगटे खड़े करने वाली यह घटना रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को हुई। यहां एक युवक का एक लड़की साथ प्रेम संबंथ था। दोनों एक साथ रहना चाहते थे इसलिए घर से भाग गए। हालांकि, लड़का और लड़की दोनों एक ही समुदाय के हैं। जब भागने की बात लड़की के घरवालों को मिली तो उन्होंने युवक के घर पर हमला कर दिया और तोड़फोड़ कर दी। 
विज्ञापन


खंभे से बांधा
इतना ही नहीं आरोपियों ने लड़के की मां को निर्वस्त्र घुमाया और आधी रात को उसे बिजली के खंभे से बांध दिया। 

सात लोगों को हिरासत में लिया
अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में सात लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव में डीएआर की तीन कंपनियां तैनात की गई हैं। वहीं, पुलिस आयुक्त एस एन सिदरामप्पा ने घटनास्थल का दौरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed