फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman misdeed in Kochi kerala four including one woman arrested

Kerala: कोच्चि में लिफ्ट देने के बहाने कार में किया सामूहिक दुष्कर्म, एक महिला समेत चार गिरफ्तार

Sat, 19 Nov 2022 12:52 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, कोच्चि
एएनआई, कोच्चि Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 19 Nov 2022 12:52 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि महिला के साथ वारदात शुक्रवार रात को हुई थी। वहीं थाने में हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ चल रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की उम्र करीब 19 साल है।

विज्ञापन
Woman misdeed in Kochi kerala four including one woman arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल के कोच्चि से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक 19 वर्षीय मॉडल के साथ दुष्कर्म किया गया है और इस मामले में एर्नाकुलम दक्षिण पुलिस ने एक युवती सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक महिला के साथ कार में वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


फिलहाल महिला एक अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने बताया कि युवती के साथ वारदात शुक्रवार रात को हुई थी। वहीं थाने में हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ चल रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की उम्र करीब 19 साल है। इस घटना के बाद वह फिलहाल एक अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है, वह राजस्थान की रहने वाली है और पेशे से एक मॉडल भी है।
विज्ञापन


कोच्चि में एक बार में आयोजित डीजे पार्टी में गई थी पीड़िता
वहीं दूसरी ओर, हिरासत में लिए गए तीन लोग त्रिशूर के कोडुंगल्लूर के रहने वाले हैं। पीड़िता के दोस्त ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। शिकायत के अनुसार, कोच्चि में एक बार में आयोजित डीजे पार्टी चल रही थी। जिसमें पीड़िता भी गई थी, पार्टी के दौरान वह किसी कारण गिर गई थी, जिसके बहाने तीन लोगों ने उसे कार में बिठा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

   
तीनों लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया
इसके बाद कथित तौर पर तीनों लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर उन्होंने उसे कक्कनाड में उसके आवास पर छोड़ दिया। वहीं इस मामले की इन्फोपार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई और फिर मामला एर्नाकुलम साउथ पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया, जहां कथित तौर पर अपराध हुआ था। वहीं आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed