तोता पालने की चाह में महिला ने गंवाए 71,500 रुपए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में पक्षी प्रेम को लेकर एक दिलचस्प मामला सामने आया है। बंगलूरू के सरजापुर रोड के विजयकुमार लेआउट इलाके में एक महिला तोता पालना चाहती थी। तोता पालने के चक्कर में महिला ने ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होकर 71,500 रुपए गंवा दिए। महिला ने साइबर क्राइम में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
श्रीजा नाम की महिला ने पुलिस को बताया कि वह कई दिनों से एक तोता पालना चाहती थी। वह ऑनलाइन तोता खरीदने के लिए सर्च कर रही थी, उसी दौरान बॉबी नाम का व्यक्ति से उसका संपर्क आया। उसने अपना फेसबुक और वॉट्सऐप नंबर भी दिया। उसे लगा कि बॉबी उसे तोता दिला देगा। बॉबी से सौदा तय करने के बाद श्रीजा ने बॉबी के विभिन्न बैंक खातों में 21 से 23 जून के बीच पैसे ट्रांसफर किए। रकम खाते में जाने के बाद भी श्रीजा को तोता नहीं मिला। जब श्रीजा ने बॉबी को फोन किया तो उसने कोई जवाब नहीं किया। यहां तक की वॉट्सऐप पर मेसेज भेजने के बाद भी बॉबी ने कोई जवाब नहीं दिया। श्रीजा को लग गया कि वह ठगी का शिकार हो गई है।
वह 25 जून को साइबर क्राइम पुलिस के पास पहुंची और केस दर्ज कराया। पुलिस ने श्रीजा की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उन बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही है, जिसमें श्रीजा ने रुपये ट्रांसफर किए हैं।