फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman kills mother-in-law after fight in Maharashtra Jalna; held from Parbhani Latest News Update

Maharashtra: सास की हत्या कर शव को बैग में भरा, भारी वजन उठा नहीं पाई तो घटनास्थल से फरार हुई बहू; गिरफ्तार

Thu, 03 Apr 2025 10:14 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, जालना (महाराष्ट्र)
पीटीआई, जालना (महाराष्ट्र) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 03 Apr 2025 10:14 AM IST
सार

महाराष्ट्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पहले अपनी सास की निर्मम हत्या कर दी और फिर उसके शव को ठिकाने लगाने के इरादे से बैग में भर दिया। हालांकि, जब वह ऐसा नहीं कर पाई तो भागने का रास्ता चुना। मकान मालिक ने बैग में शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Woman kills mother-in-law after fight in Maharashtra Jalna; held from Parbhani Latest News Update
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के जालना जिले में एक 22 साल की महिला ने झगड़े के बाद घर में कथित तौर पर अपनी सास की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। हालांकि, जब वह ऐसा नहीं कर पाई तो वह मौका-ए-वारदात से फरार हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात को हुई। पुलिस ने बुधवार को पड़ोसी परभणी शहर से आरोपी महिला प्रतीक्षा शिंगारे को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


जालना की प्रियदर्शनी कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष नोपनी ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि आरोपी महिला की छह महीने पहले लातूर में एक निजी कंपनी में काम करने वाले आकाश शिंगारे से शादी हुई थी। आरोपी महिला अपनी सास सविता शिंगारे (45) के साथ जालना की प्रियदर्शनी कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में फिर बवाल: मनसे कार्यकर्ताओं ने बैंक मैनेजर पर बनाया मराठी में बात करने का दबाव, वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


सास का सिर दीवार पर पटक दिया और बाद में चाकू से मारा
पुलिस उपनिरीक्षक राजेंद्र वाघ ने बताया कि मंगलवार रात दोनों महिलाओं के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर अपनी सास का सिर दीवार पर पटक दिया और बाद में रसोई के चाकू से उस पर हमला कर दिया। इस वजह से उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए एक बैग में रखा, लेकिन वजन के कारण वह शव को हिला नहीं पाई और बुधवार सुबह करीब 6 बजे घर से भाग गई। 


घर के मालिक ने बैग में शव देखा
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद वह अपने पैतृक शहर परभणी के लिए ट्रेन में सवार हो गई। बाद में घर के मालिक ने बैग में शव देखा और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। वाघ ने बताया कि पुलिस ने इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की और उसे परभणी से गिरफ्तार कर लिया। 

मामले की आगे की जांच की जा रही
अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पीड़िता की मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच की जा रही है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed