{"_id":"662a28aac55250b268055bf9","slug":"woman-killed-and-several-injured-in-clash-between-two-groups-in-ahmedabad-gujarat-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: अहमदाबाद में दो गुटों के बीच टकराव; पत्थरबाजी में 80 वर्षीय महिला की मौत, चार घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: अहमदाबाद में दो गुटों के बीच टकराव; पत्थरबाजी में 80 वर्षीय महिला की मौत, चार घायल
Thu, 25 Apr 2024 03:49 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 25 Apr 2024 03:49 PM IST
सार
स्थानीय मंदिर उत्सव में एक गुट पर्चे में कुछ नाम शामिल करना चाहता था, लेकिन दूसरे समूह ने इसपर आपत्ति जताई थी। एक अधिकारी ने बताया कि नाम को लेकर असहमति दोनों गुटों के बीच झड़प में बदल गई।
विज्ञापन
गुजरात पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के अहमदाबाद में एक स्थानीय मंदिर उत्सव के पर्चे में नाम प्रकाशित करने को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। इस झड़प में एक 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल भी हुए। मृतक की पहचान लीराबेन भरवाड के तौर पर की गई है। झड़प के दौरान सीने पर पत्थर लगने से बुधवार को उनकी मौत हो गई थी।
स्थानीय मंदिर उत्सव में एक समूह पर्चे में कुछ नाम शामिल करना चाहता था, लेकिन दूसरे समूह ने इसपर आपत्ति जताई थी। एक अधिकारी ने बताया कि नाम को लेकर असहमति दोनों गुटों के बीच झड़प में बदल गई। इस घटना में चार लोग घायल भी हुए हैं। दोनों गुटों के 21 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस फिलहाल उन्हें पकड़ने की कोशिश में लगी हुई है।
सात पहचाने गए और तीन अज्ञात लोगों को आरोपी के तौर पर नामित किया गया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।