फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman jumped from first floor of house to escape harassment, police caught one accused, two absconding

Kerala: यौन उत्पीड़न से बचने के लिए घर की पहली मंजिल से कूद गई महिला, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, दो फरार

Wed, 05 Feb 2025 01:40 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड Published by: बशु जैन Updated Wed, 05 Feb 2025 01:40 PM IST
सार

केरल के कोझिकोड से चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक होटल में काम करने वाली महिला यौन उत्पीड़न का विरोध करने के दौरान अपने घर की पहली मंजिल से कूद गई। मामले में पुलिस ने महिला का यौन उत्पीड़न करने वाले होटल मैनेजर को त्रिशूर से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Woman jumped from first floor of house to escape harassment, police caught one accused, two absconding
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

केरल के कोझिकोड से चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक होटल में काम करने वाली महिला यौन उत्पीड़न का विरोध करने के दौरान अपने घर की पहली मंजिल से कूद गई। मामले में पुलिस ने महिला का यौन उत्पीड़न करने वाले होटल मैनेजर को त्रिशूर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फरार चल रहा था। 

विज्ञापन


कोझिकोड में शनिवार रात को एक छोटा होटल चलाने वाले देवदास पर आरोप है कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर होटल की एक महिला कर्मचारी के घर में घुसकर यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। महिला ने बताया कि वह यौन उत्पीड़न से बचने के लिए इमारत की पहली मंजिल से कूदने से गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला ने कुछ वक्त पहले ही देवदास के होटल में काम करना शुरू किया था। 
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह अपने फोन पर वीडियो गेम देख रही थी, तब तीनों उसके कमरे में घुस आए। हमले से बचने के लिए उसके पास इमारत से नीचे कूदने के अलावा कोई रास्ता नहीं था। उसकी चीखें सुनने के बाद पड़ोसी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे जल्द ही पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता के परिवार ने एक वीडियो जारी किया। इसमें तीनों आरोपियों को हमला करने की कोशिश और महिला का भागने का प्रयास करते दिखाया गया था। परिवार ने कहा कि विजुअल पीड़िता के फोन में गलती से रिकॉर्ड हो गए। उसका कैमरा अपने आप चालू हो गया था क्योंकि वह वीडियो गेम देख रही थी। 


घटना के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। तीनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस को मुख्य आरोपी देवदास के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार रात एक बस में यात्रा के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया। देवदास के दो अन्य साथी रियास और सुरेश अभी भी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके कूल्हे और हाथ में फ्रैक्चर है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed