बिग बॉस के समन्वयकों पर महिला पत्रकार ने लगाया सेक्सुअल फेवर की मांग का आरोप, मामला दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना में एक महिला पत्रकार ने टीवी शो बिग बॉस 3 (तेलुगु) के कोआर्डिनेटरों (समन्वयक) के खिलाफ कथित तौर पर सेक्सुअल फेवर की मांग करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में पत्रकार ने कहा है कि कोआर्डिनेटरों ने शो में भूमिका देने के बदले उससे सेक्सुअल फेवर की मांग की।
एसीपी केसी राव ने कहा कि 4 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। एसीपी ने बताया कि वरिष्ठ महिला पत्रकार और एंकर ने 13 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी।
अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि उसे बिग बॉस तेलुगु की तरफ से एक कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि 21 जुलाई से शुरू हो रहे तीसरे सीजन में उसे चुन लिया गया है।
पत्रकार ने उस ऑफर को मान लिया और शो के चार लोगों से मिलने के लिए पहुंची। मीटिंग के दौरान उन लोगों ने महिला के साथ गलत हरकत शुरू कर दी। बाद में उन लोगों ने शो के बदले बॉस को सेक्सुअल फेवर देने की मांग की। जिसके बाद महिला ने शिकायत दर्ज कराई है।
Hyderabad: A woman journalist lodged complaint against Coordinators of TV show, Big Boss 3 (Telugu) for allegedly demanding sexual favors from her for a role in the show. KS Rao, ACP, says, "Case has been registered against 4 people u/s 354 of IPC, probe underway." (13.7.19)
— ANI (@ANI) July 13, 2019