फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   women is only imagination but won property case from 30 years in bengaluru

महिला थी काल्पनिक, फिर भी निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जीतती रही केस

Tue, 20 Mar 2018 01:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Mar 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
women is only imagination but won property case from 30 years in bengaluru

बेंगलुरू में करीब 30 सालों से एक जमीन विवाद चल रहा था। यह विवाद सेंट एनी एजुकेशन सोसाइटी और लक्ष्मी नामक महिला के बीच का था। इस केस की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट से लेकर हाई कोर्ट तक चली। लेकिन सबसे अजीब बात तो ये थी कि महिला कभी कोर्ट के सामने नहीं आई, उसे किसी ने देखा भी नहीं फिर भी वह लगातार केस जीतती रही। यह केस लक्ष्मी की ओर से दायर किया गया था। जिसमें उसने कहा था कि बेंगलुरू के कौडेनाहल्ली की विवादित जमीन संरक्षित भूमी है इसलिए सरकार इसे सेंट एनी एजुकेशन सोसाइटी के नाम नहीं कर सकती। 

विज्ञापन


लेकिन अब 30 साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने सेंट एनी एजुकेशन सोसाइटी के हक में फैसला दिया है। जस्टिस मदन बी लोकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने लक्ष्मी के बारे में खुलासा करते हुए कहा है कि 1989 से लेकर 1997 तक लक्ष्मी की पैरवी उसके पावर ऑफ अटॉर्नी बी श्रीरामुलु ही करते रहे। लेकिन 1997 के बाद कोई नहीं आया। यह केस 1989 में पहली बार निचली अदालत में दर्ज किया गया था। उस समय लक्ष्मी की उम्र 67 साल थी। 
विज्ञापन


जस्टिस मदन बी लाकुर ने आगे कहा कि मामले को अब 30 साल हो चुके हैं। यानि लक्ष्मी की उम्र अब 97 वर्ष होनी चाहिए। ऐसे में यह कह नहीं सकते कि वो अब जिंदा भी होगी या नहीं। हमें तो लगता है ये महिला एक काल्पनिक किरदार है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने ही साल 2006 में इस केस पर फैसला सुनाया था। जिसमें फैसला लक्ष्मी के हक में दिया गया था। बाद में सोसाइटी ने केस की दोबारा सुनवाई शुरू करने के लिए अपील की। तब कहीं जाकर लक्ष्मी के अस्तित्व के बारे में खुलासा हो पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि साल 2009 में भी कोर्ट की अवमानना के मामले में पुलिस ने लक्ष्मी की तलाश की थी पर वह कहीं नहीं मिली। इन्हीं सब बातों के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट से कहा कि वह लक्ष्मी के हक में दिए गए फैसले को रद्द करे। साथ ही इस केस को अब खत्म कर दिया जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed