फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman gives birth outside PHC in Yavatmal: Three medical personnel dismissed, four suspended

Yavatmal: महिला को स्वास्थ्य केंद्र के बरामदे में बच्चे को जन्म देने पर होना पड़ा मजबूर, दो अधिकारी बर्खास्त

Mon, 22 Aug 2022 04:22 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यवतमाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यवतमाल Published by: Amit Mandal Updated Mon, 22 Aug 2022 04:22 PM IST
सार

महिला के पिता ने दावा किया था कि उनकी बेटी को एम्बुलेंस के अभाव में एक ऑटोरिक्शा में विदुल पीएचसी लाया गया था, लेकिन जब वे पहुंचे तो कोई चिकित्सा कर्मी नहीं मिला। 

विज्ञापन
Woman gives birth outside PHC in Yavatmal: Three medical personnel dismissed, four suspended
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र के यवतमाल में मामले में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बरामदे में बच्चे को जन्म देने वाली महिला के मामले में सोमवार को दो चिकित्सा अधिकारियों और एक सहायक नर्स दाई (एएनएम) को बर्खास्त कर दिया गया। जबकि एक फार्मेसी अधिकारी, दो स्वास्थ्य सहायक और एक महिला स्वास्थ्य विजिटर को निलंबित कर दिया गया। यह घटना 19 अगस्त को जिले के उमरखेड़ तालुका के विदुल पीएचसी में हुई थी और इसके तुरंत बाद बच्चे की मौत हो गई थी। महिला के पिता ने  स्वास्थ्य अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन


महिला के पिता ने दावा किया था कि उनकी बेटी को एम्बुलेंस के अभाव में एक ऑटोरिक्शा में विदुल पीएचसी लाया गया था, लेकिन जब वे पहुंचे तो कोई चिकित्सा कर्मी नहीं मिला, जिससे महिला को बरामदे में ही बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर होना पड़ा। एक अधिकारी ने कहा कि विदुल पीएचसी से जुड़े चिकित्सा कर्मियों की बर्खास्तगी और निलंबन जिला स्वास्थ्य अधिकारी प्रह्लाद चव्हाण द्वारा जांच के बाद आया है, जिन्होंने 20 अगस्त को इस केंद्र का दौरा किया था।
विज्ञापन


चव्हाण ने कहा कि यवतमाल जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि बर्खास्त किए गए दो चिकित्सा अधिकारियों में से एक बांड पर है और दूसरा अनुबंध पर है, जबकि तालुका के स्वास्थ्य अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed