{"_id":"5cd9fe6abdec22076759eb1e","slug":"woman-gave-birth-to-a-baby-girl-after-emergency-landing","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपात लैंडिंग के बाद महिला ने विमान में दिया बच्ची को जन्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आपात लैंडिंग के बाद महिला ने विमान में दिया बच्ची को जन्म
Tue, 14 May 2019 05:01 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 14 May 2019 05:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिलीपींस की राजधानी मनीला जा रहे एक अंतरराष्ट्रीय विमान में सवार महिला को अचानक प्रसव पीड़ा (लेबर पेन) शुरू हो गई, जिसके बाद विमान की हैदराबाद में आपात लैंडिंग कराई गई। सूचना मिलते ही अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों की टीम एयरपोर्ट पहुंची। महिला ने डॉक्टरों की निगरानी में विमान के भीतर एक बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन
अस्पताल ने बताया कि महिला और उसकी बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। घटना 8 मई की है। अस्पताल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय विमान मनीला जा रहा था। इसमें सवार एक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। उस वक्त विमान भारत के हवाई क्षेत्र से गुजर रहा था। इसके बाद विमान के पायलट ने मेडिकल इमरजेंसी को देखते हुए हैदराबाद एयरपोर्ट से मदद मांगी। मंजूरी मिलने के बाद विमान की हैदराबाद एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई।
विज्ञापन
डॉक्टरों की एक टीम विमान के भीतर पहुंची, जिसकी निगरानी में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, सुरक्षा कारणों की वजह से डॉक्टरों की टीम अपने साथ नाड़ी काटने के लिए जरूरी सर्जिकल ब्लेड एयरपोर्ट के भीतर नहीं ले जा सकी। इसकी वजह से महिला और नवजात को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के मुताबिक, महिला और उसकी बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। अब महिला अपने देश लौटने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन