फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman found chained to tree in Maharashtra's Sindhudurg news in hindi

Maharashtra: सिंधुदुर्ग में पेड़ से लोहे की जंजीर में बांधकर छोड़ी गई महिला, US पासपोर्ट की फोटोकॉपी भी बरामद

Mon, 29 Jul 2024 02:34 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 29 Jul 2024 02:34 PM IST
सार

एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि सोउरली गांव में शनिवार शाम एक चरवाहे ने महिला की चीख सुनी और उसे जंजीरों से बंधा देख पुलिस को जानकारी दी।
 

विज्ञापन
Woman found chained to tree in Maharashtra's Sindhudurg news in hindi
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

महाराष्ट्र से एक बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां के सिंधुदुर्ग जिले के एक जंगल में 50 साल की एक महिला लोहे की जंजीर से पेड़ से बंधी मिली। उसके पास से उसके अमेरिकी पासपोर्ट की फोटोकॉपी के साथ-साथ तमिलनाडु के पते वाले आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए है।

विज्ञापन


महिला की चीख सुन पहुंचा चरवाह
एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यहां से करीब 450 किलोमीटर दूर सोनुरली गांव में शनिवार शाम एक चरवाहे ने महिला की चीख सुनी और उसे जंजीरों से बंधा देख पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन


मानसिक स्थिति खराब
अधिकारी ने आगे कहा, 'महिला को सावंतवाड़ी (राज्य के कोंकण क्षेत्र) के एक अस्पताल और फिर सिंधुदुर्ग के ओरोस ले जाया गया। उसकी मानसिक और स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उसे उपचार के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज में भेजा गया था। अब वह खतरे से बाहर है।  महिला का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि वह मानसिक समस्याओं से पीड़ित है। हमें उसके पास से डॉक्टर का पर्चा मिला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमें उसका आधार कार्ड मिला, जिस पर तमिलनाडु का पता है। साथ ही उसके अमेरिकी पासपोर्ट की एक फोटोकॉपी भी मिली है। उसकी पहचान ललिता कायी के रूप में हुई है। उसके वीजा की वैधता खत्म हो चुकी है। हम उसकी राष्ट्रीयता का पता लगाने के लिए इन सभी दस्तावेजों का सत्यापन कर रहे हैं। पुलिस विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के संपर्क में भी है।'


पिछले 10 साल से भारत में रह रही
अधिकारी ने बताया कि पुलिस को मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक महिला पिछले 10 साल से भारत में रह रही है। फिलहाल महिला की हालत कोई बयान देने की नहीं है। उसने कई दिनों से कुछ खाया नहीं है इसलिए वह काफी कमजोर है। उन्होंने आगे कहा कि हमें नहीं पता महिला कितने समय से पेड़ से बंधी थी। हमारा मानना है कि तमिलनाडु के रहने वाले उसके पति ने उसे वहीं बांध दिया और भाग गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस उसके रिश्तेदारों का पता लगाने के लिए तमिलनाडु, गोवा और कुछ अन्य स्थानों के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed