{"_id":"597ae0d34f1c1b2c648b4b29","slug":"woman-did-accident-and-then-kissed-policeman-who-was-trying-to-help-her-in-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत थी लड़की, मदद के लिए आए कांस्टेबल को ही करने लगी किस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नशे में धुत थी लड़की, मदद के लिए आए कांस्टेबल को ही करने लगी किस
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Fri, 28 Jul 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता में एक महिला को शराब पीकर और लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। चौंका देने वाली बात है कि आरोपी महिला नशे में इस कदर धुत थी कि उसने वहां मौके पर हालात काबू करने वाले पुलिस कांस्टेबल को ही किस कर डाला। इतना ही नहीं आरोपी महिला ने कांस्टेबल को रिश्तवत देने की कोशिश भी की।
विज्ञापन
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक महिला की कार डिवाइडर में जाकर भिड़ गई थी। इस बीच जब पुलिस कांस्टेबल अपने साथी कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचा और उसकी मदद करने की कोशिश करने लगा। कांस्टेबल को ये मालूम नहीं था कि अगले ही पल में उसके साथ कुछ ऐसा अजीबो-गरीब होने वाला है जिसकी उसने सोची भी नहीं होगी। महिला ने उसे गले ही नहीं लगाया, बल्कि उसे किस भी कर दिया।
विज्ञापन
दरअसल, हादसा हो जाने के बाद एक ऑटो ड्राइवर ने उसकी मदद करनी चाही, लेकिन महिला ने उसे धक्का मार दिया। लेकिन पुलिस कांस्टेबल के साथ उसने ये हरकत कर डाली। मौके पर मौजूद साथ कर्मियों ने महिला को किसी तरह अलग किया और उसे थाने ले गए। बताया जा रहा है कि महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन