फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman declared 'Indian' then 'foreigner' seeks compensation after release from detention

असम: महिला को पहले बताया भारतीय, फिर बांग्लादेशी घोषित कर भेजा जेल, अब मिली रिहाई  

Fri, 17 Dec 2021 10:20 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी Published by: Amit Mandal Updated Fri, 17 Dec 2021 10:20 PM IST
सार

हसीना ने कहा कि कि मुझे उम्मीद है कि अदालत अधिकारियों को हमें पर्याप्त मुआवजा देने का निर्देश देगी, नहीं तो हम बर्बाद हो जाएंगे।

विज्ञापन
Woman declared 'Indian' then 'foreigner' seeks compensation after release from detention
डिटेंशन सेंटर - फोटो : ANI

विस्तार

अपनी भारतीय नागरिकता साबित करने की लड़ाई ने भले ही 55 वर्षीय हसीना बानु और उनके बीमार पति को शारीरिक और मानसिक रूप से नुकसान पहुंचाया हो, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि गुवाहाटी उच्च न्यायालय उन्हें उचित मुआवजा दिलाना सुनिश्चित करेगा। हाई कोर्ट ने उन्हें असम की तेजपुर सेंट्रल जेल से रिहा करने का आदेश दिया था। अपनी रिहाई के एक दिन बाद दरांग जिले के श्यामपुर गांव में अपने परिवार से घिरी हसीना ने शुक्रवार को कहा कि उनका जीवन तबाह हो गया है क्योंकि उनके पति को कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए अपनी कृषि भूमि बेचनी पड़ी थी ताकि यह साबित हो सके कि वह एक विदेशी नहीं बल्कि एक भारतीय नागरिक हैं।

विज्ञापन


मेरा स्वाभिमान चकनाचूर हो गया...
हसीना ने कहा, मेरे साथ घोर अन्याय किया गया, मेरा स्वाभिमान चकनाचूर हो गया, हमें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और आर्थिक रूप से तंग किया गया। मेरी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए मैं गुवाहाटी उच्च न्यायालय और मेरे वकील जाकिर हुसैन को धन्यवाद देती हूं। मुझे यह भी उम्मीद है कि अदालत अधिकारियों को हमें पर्याप्त मुआवजा देने का निर्देश देगी, नहीं तो हम बर्बाद हो जाएंगे। हसीना भानु को 2016 में भारतीय और 2021 में दरांग फॉरेनर ट्रिब्यूनल द्वारा '25:3:1971 स्ट्रीम का विदेशी' घोषित किया गया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था और अक्टूबर 2021 में तेजपुर जेल में एक नजरबंदी शिविर में रखा गया था। 
विज्ञापन


गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने हालांकि, इस सप्ताह के शुरू में न्यायाधिकरण के आदेश को पलट दिया, जिसमें 'रेस जुडिकाटा' के सिद्धांत को लागू किया गया था जो कि सक्षम क्षेत्राधिकार वाली अदालत द्वारा योग्यता के आधार पर तय किए गए मामलों से संबंधित है। पीठ ने फैसला सुनाया कि उनके खिलाफ कार्यवाही जारी नहीं रखी जा सकती। एफटी ने अगस्त 2016 में हसीना भानु की भारतीय नागरिकता को बरकरार रखा था, लेकिन उसी ट्रिब्यूनल ने उसे विदेशी घोषित कर दिया जब असम पुलिस ने कहा कि वह एक संदिग्ध बांग्लादेशी थी और मामले को वापस भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed