फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman daughter on morning walk killed as car hits them near Hyderabad Latest News Update

हैदराबाद में दर्दनाक हादसा: सुबह टहलने निकलीं तीन महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर; मां-बेटी की मौत

Tue, 04 Jul 2023 08:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 04 Jul 2023 08:45 PM IST
सार

घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने कहा कि चालक को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
Woman daughter on morning walk killed as car hits them near Hyderabad Latest News Update
Accident - फोटो : Social Media

विस्तार

हैदराबाद में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां सुबह टहलने निकलीं तीन महिलाओं को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस दौरान एक महिला और उसकी बेटी की मौतहो गई। नरसिंगी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य सड़क पर हुई यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस फुटज को देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
नरसिंगी पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह-सुबह तीन महिलाएं टहलने के लिए निकली थीं। वे सड़क पर किनारे ही टहल रही थीं। तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार से उन्हें टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि तीनों उछलकर कुछ दूर गिरीं। हादसे में एक महिला और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य महिला घायल हो गई
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चालक वाहन छोड़कर भागा
अधिकारी ने बताया कि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में कार चालक की गलती नजर आ रही है। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह इसे नियंत्रित नहीं कर पाया। चालक को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed