{"_id":"5e6d2ac08ebc3ea4a5353f68","slug":"woman-committed-suicide-by-poisoning-children-and-herself","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा: महिला ने बच्चों को जहर देकर खुद भी कर ली आत्महत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा: महिला ने बच्चों को जहर देकर खुद भी कर ली आत्महत्या
Sun, 15 Mar 2020 12:34 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक 25 वर्षीय महिला ने अपने पति के साथ हुई लड़ाई के बाद कथित तौर पर अपने बेटे और बेटी को जहर देकर घर की छत पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। त्रिपुरा पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार को यहां से लगभग 70 किलोमीटर दूर गोमती जिले के एक सुदूर आदिवासी बस्ती सामूचेरा में हुई।
विज्ञापन
जमुना देबबर्मा नामक महिला का दोपहर के भोजन के लिए घर आए अपने पति के साथ झगड़ा हुआ था। उदयपुर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी ध्रुबा नाथ ने बताया कि हमें शक है कि महिला ने अपने दिहाड़ी मजदूर पति के काम पर चले जाने के बाद सात साल की बेटी और चार साल के बेटे को मार डाला और आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। अधिकारी ने बताया कि पहाड़ी पर घर होने की वजह से कोई भी गवाह नहीं मिला है। नाथ ने बताया कि उसके पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन