फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   woman allegedly drugged, confined and raped by two men in Telangana’s Kodada 

जु्ल्म: लड़की को कैद में तीन दिन तक नशीला पेय पिलाकर कई बार किया दुष्कर्म, स्थानीय नेता के बेटे पर आरोप 

Tue, 19 Apr 2022 06:33 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूर्यापेट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूर्यापेट Published by: Amit Mandal Updated Tue, 19 Apr 2022 06:33 PM IST
सार

पीड़िता की मां का आरोप है कि उसकी बेटी को आरोपी एक घर में ले गया, जहां उसे नशीला पेय पीने के लिए मजबूर किया गया। 

विज्ञापन
woman allegedly drugged, confined and raped by two men in Telangana’s Kodada 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले के कोडाडा में एक 20 वर्षीय महिला को कथित तौर पर दो आदमियों ने कैद करके तीन दिन तक ड्रग देकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया गया। महिला की मां के अनुसार, एक स्थानीय राजनेता के बेटे सहित दो लोग इस जघन्य अपराध में शामिल हैं। 

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को आरोपी एक घर में ले गया, जहां उसे नशीला पेय पीने के लिए मजबूर किया गया और इन दो लोगों ने बेरहमी से उसे पीटा और फिर उसका यौन उत्पीड़न किया। 

विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक बताकर शराब पिलाई 
पीड़िता ने कहा, उन्होंने मुझे यह बताकर शराब पिलाई कि यह एक शीतल पेय है, फिर मुझे पीटा और कमरे में एक सिंक के नीचे फेंक दिया। मुझे नहीं पता था कि बाद में क्या हुआ। मैं पूरी तरह से बेहोश थी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे 15 अप्रैल (शुक्रवार) से 17 अप्रैल (रविवार) तक तीन दिनों के लिए एक कमरे में बंद कर दिया गया था। बाद में उसके भाई ने उसका पता लगाया और घर वापस लाया। रविवार रात उसके परिवार द्वारा भर्ती किए जाने के बाद सिर में चोट का जिला अस्पताल में इलाज किया गया। पीड़िता की मां ने यह भी दावा किया कि उन्हें पुलिस के पास जाने के लिए धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोपियों की पहचान स्थानीय टीआरएस वार्ड पार्षद के बेटे गौस और एक अन्य व्यक्ति साई राम रेड्डी के रूप में की है, जिन्होंने उसे कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट की। कोडाडा टाउन पुलिस ने महिला की मां की शिकायत पर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, अभी तक हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान उजागर नहीं की है।


पुलिस ने बताया कि इन दो आरोपियों में से एक महिला को जानता था। उसने उसे किसी काम के बहाने अपने घर आने के लिए कहा और उसे शीतल पेय पिलाया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया और उसके साथ मारपीट की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed