{"_id":"601b1b5b46ed287cb006131a","slug":"woman-accuses-minister-dhananjay-munde-of-confining-their-children-in-his-bungalow","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनंजय मुंडे ने दूसरी पत्नी के बच्चों को बंगले में कैद किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
धनंजय मुंडे ने दूसरी पत्नी के बच्चों को बंगले में कैद किया
Thu, 04 Feb 2021 03:23 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 04 Feb 2021 03:23 AM IST
विज्ञापन
Dhananjay Munde (file pic)
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती की शिकायत वापस लेने के बाद भी मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। बुधवार को मुंडे की दूसरी पत्नी करुणा शर्मा ने मुंबई पुलिस आयुक्त से शिकायत की कि मंत्री ने उनके बच्चों को बंगले में कैद कर रखा है। मुंडे उन्हें अपने बच्चों से भी नहीं मिलने दे रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त को दिए शिकायत में करुणा शर्मा ने कहा है कि उनके दो बच्चों को धनंजय मुंडे ने तीन महीने से चित्रकूट सरकारी बंगले में रखा है। इसमें 14 साल की बच्ची भी शामिल है जो वहां सुरक्षित नहीं है। यदि पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की तो 20 फरवरी से चित्रकूट बंगले के सामने या फिर आजाद मैदान में धरने पर बैठेंगी।
विज्ञापन
वहीं, धनंजय मुडे ने अपनी सफाई में कहा है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उन्हें बदनाम करने के लिए इस तरह की शिकायत की गई है।
मुंडे ने कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस संबंध में मध्यस्थता के लिए मद्रास हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश विजया के ताहिलरमानी को नियुक्त किया है। अब तक दो बैठक हो चुकी है। आगामी 13 फरवरी को अगली बैठक होनी है।
विज्ञापन